1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Aadhaar Card के साथ यह कागज़ है बहुत जरूरी, खो गया तो बढ़ जाएंगी मुश्किलें!

Aadhaar Card के साथ यह कागज़ है बहुत जरूरी, खो गया तो बढ़ जाएंगी मुश्किलें!

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 02, 2021 01:08 pm IST,  Updated : Mar 02, 2021 01:08 pm IST

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि आधार कार्ड (Aadhaar Card) हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

aadhaar card- India TV Hindi
aadhaar card

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि आधार कार्ड (Aadhaar Card) हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसे बनवाने के लिए आपको किसी भी आधार इनरॉलमेंट सेंटर पर जाकर अपनी बायोमेट्रिक डिटेल देनी होती हैं। आधार कार्ड बनवाने पर आधार सेंटर की ओर से इनरॉलमेंट स्लिप मिलती है। अक्सर हम इस इनरॉलमेंट स्लिप पर ध्यान नहीं देते। जबकि यह एक बेहद जरूरी दस्तावेज होता है। आधार की इनरोलमेंट व एक्नॉलेजमेंट स्लिप भी आधार जितनी ही महत्वपूर्ण हैं। इसकी वजह है कि इन पर कई जरूरी जानकारियां मौजूद रहती हैं।

बता दें कि जब भी हम आधार के लिए अप्लाई करते हैं या फिर कार्ड को अपडेट करने के लिए आवेदन करते हैं तो इससे जुड़ी पूरी जानकारी एक्नॉलेजमेंट स्लिप में होती है। इस इनरोलमेंट स्लिप में आईडी (EID) या अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) दर्ज रहता है। इस EID/URN के जरिए आप अपने आधार कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अगर किसी सरकारी स्कीम का फायदा लेने के लिए आपको आधार नंबर देना अनिवार्य है लेकिन आधार बनकर नहीं आया है तो आधार इनरोलमेंट स्लिप दिखाकर भी काम चल सकता है।

आधार खोने पर जरूरी प्रमाण 

आपकी इनरॉलमेंट स्लिप उस वक्त बेहद जरूरी होती है जब आपका आधार कार्ड गलती से खो जाता है। यदि आपको अपना आधार नंबर याद नहीं है तो आप इनरॉलमेंट स्लिप की मदद से इसे दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें मौजूद इनरोलमेंट नंबर के जरिए uidai की वेबसाइट से फिर से आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

पढ़ें- किसानों के खाते में आएंगे 36000 रुपये, आज ही रजिस्ट्रेशन कर फ्री में उठाएं मानधन योजना का फायदा

इनरोलमेंट स्लिप ही खो जाए 

यदि आपकी आधार इनरोलमेंट स्लिप खो गई है तो आपको चिंता करने की कोई बात नहीं है। आप 1947 पर कॉल कर इसे दोबारा प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप UIDAI की वेबसाइट से भी इसे दोबारा पा सकता है। लेकिन यह तभी संभव है जब आपका मोबाइल नंबर आधार में रजिस्टर होगा। UIDAI की वेबसाइट से आप इन स्टेप्स में इनरोलमेंट स्लिप वापस पा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा