Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Honda ने पेश किया नए साल का 2020 ऑफर, 31 जनवरी तक कार खरीदने पर मिलेगा 5 लाख रुपए तक का कैश डिस्‍काउंट

Honda ने पेश किया नए साल का 2020 ऑफर, 31 जनवरी तक कार खरीदने पर मिलेगा 5 लाख रुपए तक का कैश डिस्‍काउंट

Edited by: India TV Paisa Desk
Published : Jan 06, 2020 06:36 pm IST, Updated : Jan 06, 2020 06:44 pm IST

होंडा कार्स इंडिया ने दिवाली पर डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स की पेशकश की है, जिसके तहत सीआर-वी के डीजल वेरिएंट पर कंपनी 5 लाख रुपए तक का कैश डिस्काउंट और गारंटीड वैल्यू बायबैक की पेशकश कर रही है।

buy your favourite Honda car at an amazing discount- India TV Paisa

buy your favourite Honda car at an amazing discount

नई दिल्‍ली। होंडा कार्स इंडिया ने नए साल 2020 में अपनी कारों पर शानदार ऑफर की पेशकश की है। होंडा अपनी कारों पर 5 लाख रुपए तक का कैश डिस्‍काउंट ऑफर कर रही है। यह ऑफर 31 जनवरी तक के लिए मान्‍य होगा। होंडा ने अपनी सीआर-वी, सिविक, बीआर-वी, सिटी, डब्‍ल्‍यूआर-वी, जैज और अमेज पर न्‍यू ईयर ऑफर्स की पेशकश की है।

होंडा कार्स इंडिया ने न्‍यू ईयर पर डिस्‍काउंट और एक्‍सचेंज ऑफर्स की पेशकश की है, जिसके तहत सीआर-वी के डीजल वेरिएंट पर कंपनी 5 लाख रुपए तक का कैश डिस्‍काउंट और गारंटीड वैल्‍यू बायबैक की पेशकश कर रही है। आपको बता दें कि सीआर-वी की दिल्‍ली में एक्‍स-शोरूम कीमत 28.27 लाख से 32.77 लाख रुपए के बीच है।

buy your favourite Honda car at an amazing discount

buy your favourite Honda car at an amazing discount

इसी प्रकार कंपनी अपनी नई होंडा सिविक के डीजल वेरिएंट्स पर ढाई लाख रुपए तक का और पेट्रोल वेरिएंट्स पर 2 लाख रुपए तक का कैश डिस्‍काउंट दे रही है। इन दोनों वेरिएंट्स पर कंपनी गारंटीड बायबैक ऑफर भी दे रही है। वहीं सिविक के पेट्रोल वीएक्‍स, सीवीटी, जेडएक्‍स और सीवीटी मॉडल पर 75 हजार रुपए तक का कैश डिस्‍काउंट और 25 हजार रुपए का अतिरिक्‍त कार एक्‍सचेंज बोनस देगी। होंडा सिविक की एक्‍स-शोरूम कीमत 17.93 लाख रुपए से लेकर 22.34 लाख रुपए तक है।

buy your favourite Honda car at an amazing discount

buy your favourite Honda car at an amazing discount

होंडा बीआर-वी के पेट्रोल/डीजल ऑल ग्रेड्स पर कंपनी 33,500 रुपए तक का कैश डिस्‍काउंट के साथ ही साथ 50 हजार मूल्‍य का कार एक्‍सचेंज बोनस और 26,500 रुपए मूल्‍य की कार एक्‍सेसरीज दे रही है। इसकी एक्‍स-शोरूम कीमत 9.52 लाख रुपए से लेकर 13.82 लाख रुपए के बीच है।

इसी प्रकार होंडा सिटी कार के पेट्रोल/डीजल ऑल ग्रेड्स पर कंपनी 32,000 रुपए तक का कैश डिस्‍काउंट और 30,000 रुपए मूल्‍य का कार एक्‍सचेंज बोनस दे रही है। इसकी एक्‍स-शोरूम कीमत 9.81 लाख रुपए से लेकर 14.16 लाख रुपए के बीच है।

होंडा डब्‍ल्‍यूआर-वी के पेट्रोल/डीजल ऑल ग्रेड्स पर कंपनी 25,000 रुपए तक का कैश डिस्‍काउंट और 20,000 रुपए तक का कार एक्‍सचेंज बोनस दे रही है। इसकी एक्‍स-शोरूम कीमत 8.08 लाख रुपए से लेकर 10.48 लाख रुपए के बीच है। होंडा जैज के सभी ग्रेड्स पर कंपनी 25,000 रुपए तक का कैश डिस्‍काउंट और 25 हजार रुपए तक का कार एक्‍सचेंज बोनस ऑफर कर रही है। इसी एक्‍स-शोरूम कीमत 7.45 लाख रुपए से लेकर 9.4 लाख रुपए के बीच है।

buy your favourite Honda car at an amazing discount

buy your favourite Honda car at an amazing discount

होंडा की सबसे ज्‍यादा बिकने वाली अमेज पर कंपनी ने कुल 42,000 रुपए का ऑफर पेश किया है। इसके तहत 12,000 रुपए मूल्‍य की एक्‍सटेंडेड वारंटी (चौथे और पांचवें साल के लिए) और 30,000 रुपए मूल्‍य का अतिरिक्‍त कार एक्‍सचेंज बोनस शामिल है। अबार आप कार एक्‍सचेंज नहीं करते हैं तो आपको 12,000 रुपए की एक्‍सटेंडेड वारंटी और 16,000 रुपए मूल्‍य का होंडा कार मेंटेनेंस प्रोग्राम (3 साल) दिया जाएगा। होंडा अमेज की एक्‍स-शोरूम कीमत 5.93 लाख रुपए से लेकर 9.79 लाख रुपए के बीच है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement