1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. कर्मचारी राज्य बीमा निगम योजना से फरवरी में जुड़े 11.56 लाख नए सदस्य

कर्मचारी राज्य बीमा निगम योजना से फरवरी में जुड़े 11.56 लाख नए सदस्य

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 24, 2020 04:37 pm IST,  Updated : Apr 24, 2020 04:38 pm IST

फरवरी में ईपीएफओ से 10.34 लाख नए सदस्य जुड़े

ESIC- India TV Hindi
ESIC

नई दिल्ली। कर्मचारी राज्य बीमा निगम यानि ईएसआईसी की सामाजिक सुरक्षा योजना से फरवरी में 11.56 लाख नए सदस्य जुड़े हैं। इससे पहले जनवरी में ईएसआईसी में 12.19 लाख नए पंजीकरण हुए थे। इस संबंध में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट जारी की। सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार 2018-19 के दौरान ईएसआईसी में 1.49 करोड़ नए सदस्य जुड़े। सितंबर 2017 से फरवरी 2020 तक करीब 3.75 करोड़ नए लोगों ने ईएसआईसी की सदस्यता ली।

एनएसओ इस तरह की रिपोर्ट अप्रैल 2018 से प्रकाशित कर रहा है। इसके लिए सितंबर 2017 के बाद के आंकड़े लिए जाते हैं। एनएसओ की रिपोर्ट ईएसआईसी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं से जुड़ने वाले नए सदस्यों के आंकड़ों पर निर्भर होती है। फरवरी में ईपीएफओ से 10.34 लाख नए सदस्य जुड़े ये संख्या जनवरी में 10.71 लाख थी। सितंबर 2017 से फरवरी 2020 के दौरान ईपीएफओ से जुड़ने वाले नए सदस्यों की संख्या करीब 3.29 करोड़ रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा