1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Flipkart Sale : सिर्फ 5,999 में मिल रहा है 70,000 का गूगल पिक्‍सल 2 स्‍मार्टफोन, ऑफर सिर्फ कल तक

Flipkart Sale : सिर्फ 5,999 में मिल रहा है 70,000 का गूगल पिक्‍सल 2 स्‍मार्टफोन, ऑफर सिर्फ कल तक

 Published : Jul 18, 2018 03:02 pm IST,  Updated : Jul 18, 2018 03:02 pm IST

दुनिया की सबसे बड़ी टेक्‍नोलॉजी कंपनी गूगल के पिक्‍सल 2 स्‍मार्टफोन पर ऐसा ही जोरदार ऑफर चल रहा है। यह ऑफर फ्लिपकार्ट की बिग शॉपिंग डेज़ के दौरान मिल रहा है।

Google Pixel 2
 - India TV Hindi
Google Pixel 2  

नई दिल्‍ली। आपको कैसा लगे कि 70000 रुपए के जिस फोन को खरीदने का आप सपना देखते हों वह आपकी जेब में 6000 रुपए से भी कम कीमत में आ जाए। यह सपना नहीं बल्कि हकीकत है। दुनिया की सबसे बड़ी टेक्‍नोलॉजी कंपनी गूगल के पिक्‍सल 2 स्‍मार्टफोन पर ऐसा ही जोरदार ऑफर चल रहा है। यह ऑफर फ्लिपकार्ट की बिग शॉपिंग डेज़ के दौरान मिल रहा है। इस सेल में आप पिक्‍सल 2 मात्र 5999 रुपए में खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि बिग शॉपिंग डेज़ सेल 19 जुलाई तक ही लागू है।

आइए इस ऑफर के बारे में विस्‍तार से जानते हैं। इसकी जानकारी खुद फ्लिपकार्ट ने प्रदान की है। इस ऑफर के मुताबिक पिक्‍सल 2 की वास्‍तविक कीमत यानि कि एमआरपी 70000 रुपए है। बिग शॉपिंग डेज़ के दौरान इस पर 16001 रुपए की छूट मिल रही है। साथ ही चुनिंदा बैंकों के कार्ड पर आपको 8000 रुपए का कैशबैक भी मिल रहा है। यहां पर आपको 3000 रुपए का अतिरिक्‍त एक्‍सचेंज डिस्‍काउंट मिल रहा है। ये सभी कीमतें घटाने के बाद आपको यह फोन मात्र 42999 रुपए में पड़ेगा। यानि कि सेल में आप इसे इसी कीमत पर खरीद सकते हैं।

अब जानते हैं अगले ऑफर के बारे में। वह है फ्लिपकार्ट की बायबैक पॉलिसी। इसके तहत आपको 199 रुपए की बायबैक पॉलिसी भी फोन के साथ खरीदनी होगी। इसके तहत आपको 37000 रुपए की बायबैक गारंटी मिलेगी। यह बायबैक 8 महीने बाद लागू होगा। यानि कि 42999 रुपए का यह फोन आपको 8 महीने के लिए सिर्फ 5999 रुपए में मिलेगा। आप 6 से 8 महीने के बीच अपने पुराने पिक्‍सल 2 स्‍मार्टफोन से नए फोन को एक्‍सचेंज कर सकते हैं। आपको 37000 रुपए की बायबैक गारंटी मिलेगी। कंपनी के मुताबिक यह ऑफर पिक्‍सल 2 एक्‍सल पर भी उपलब्‍ध है। यहां भी आपको पिक्‍सल 2 की तरह डिस्‍काउंट, कैशबैक, एक्‍सचेंज बोनस के अलावा बायबैक गारंटी प्रदान की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा