नई दिल्ली। साल खत्म होने से पहले अब आप अपना मोबाइल बदल ही दीजिए। क्योंकि देश की दूसरी सबसे बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया एक खास ऑफर लेकर आई है। जिसमें आपको आसान ईएमआई पर प्रोडक्ट खरीदने का मौका मिल रहा है। अमेजन ने इस सेल को ईएमआई फीस्ट नाम दिया है। इस सेल में टीवी और होम अप्लायंस के कई आइटम्स पर भारी छूट मिल रही है साथ ही आपको इन पर किसी तरह की डाउन पेमेंट या प्रोसेसिंग फीस नहीं लगेगी। हालांकि, इसके लिए यूजर को सिर्फ 6 महीने का अधिकतम समय दिया जाएगा. ऑफर 2 जनवरी 2018 तक जारी है।
Related Stories
अमेजॉन की वेबसाइट पर जाकर जो प्रोडक्ट खरीदना है उसकी डिटेल्स देखी जा सकती है. जिस प्रोडक्ट पर नो कोस्ट EMI का ऑफर मिल रहा है उसके लिए आपको प्रोडक्ट के नीचे उसकी डिटेल मिलेंगी। प्रोडक्ट की डिटेलिंग के नीचे नो कॉस्ट EMI के सिर्फ दो ऑप्शन दिए गए हैं. इसमें 3 महीने और 6 महीने की EMI की डिटेल्स होंगी। प्रोडक्ट की कीमत के बराबर वाली EMI होंगी। अपने अनुसार इनमें से ऑप्शन को क्लिक किया जा सकता है। ऑप्शन चुनने के बाद इसकी पेमेंट क्रेडिट कार्ड से करनी होगी।
अमेजॉन की इस सेल में 313 रुपए में फोन, 499 रुपए में टीवी, 470 रुपए में होम अप्लायंस मिल रहे हैं। इसके साथ ही आपको 1500 रुपए के कैशबैक ऑफर का फायदा भी मिल रहा है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको कम से कम 7000 रुपए की शॉपिंग करना होगी। कैशबैक का लाभ 2 मार्च तक उठाया जा सकेगा।