1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. अब 7 भारतीय भाषाओं में उपलब्‍ध होगा गूगल ट्रांसलेट, कैमरे से भी कर सकेंगे अनुवाद

अब 7 भारतीय भाषाओं में उपलब्‍ध होगा गूगल ट्रांसलेट, कैमरे से भी कर सकेंगे अनुवाद

 Published : Apr 20, 2018 09:12 am IST,  Updated : Apr 20, 2018 09:12 am IST

गूगल ने इस ट्रांसलेट एप को भी भारतीय भाषाओं के अनुरूप परिवर्तित किया है। इस सुविधा के चलते अब आप 7 भारतीय भाषाओं में अनुवाद कर सकते हैं।

Google- India TV Hindi
Google

 नई दिल्‍ली। गूगल लगातार अपनी सर्विस को स्‍थानीय स्‍वरूप में ढाल रही है। पिछले दिनों कंपनी ने अपनी लोकप्रिय गूगल असिस्‍टेंट सर्विस को हिंदी भाषा का सपोर्ट दिया था। वहीं अब कंपनी अपनी अधिकतर एप्‍स को भारतीय भाषाओं के अनुरूप ढ़ाल रही है। गूगल की एक और उपयोगी सर्विस है गूगल ट्रांसलेट। जिसकी मदद से हम विभिन्‍न भाषाओं का दूसरी भाषा में अनुवाद कर सकते हैं। यह एप ऑफलाइन भी काम करती है। अब गूगल ने इस ट्रांसलेट एप को भी भारतीय भाषाओं के अनुरूप परिवर्तित किया है। इस सुविधा के चलते अब आप 7 भारतीय भाषाओं में अनुवाद कर सकते हैं।

इसके साथ की कंपनी ने एक कैमरा ट्रांसलेशन की सुविधा दी है। जिसकी मदद से आप किसी अन्‍य भाषा में लिखे साइनबोर्ड की फोटो खींच उसका अनुवाद कर सकते हैं। यह एप आप गूगल प्‍ले स्‍टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही यदि आपने पहले से इस एप का डाउनलोड किया है तो आप इसे प्‍ले स्‍टोर पर जाकर अपडेट भी कर सकते हैं। संभव है कि आपको एप में अभी कोई अपडेट न मिले क्‍योंकि गूगल धीरे धीरे सभी फोन में इसका अपडेट भेजेगी। हालांकि आप एपीके फाइल को डाउनलोड कर अपनी गूगल ट्रांसलेट सर्विस को अपडेट कर सकते हैं।

गूगल ट्रांसलेट ने जिन 7 भारतीय भाषाओं को शामिल किया है उसमें गुजराती, बंगाली, कन्‍नड़, मराठी, तमिल, तेलगू और उर्दू शामिल है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी सुविधा आप बिना इंटरनेट के भी उठा सकते हैं। कंपनी ने इसमें ऑफलाइन ट्रांसलेशन की सुविधा दी है। हालांकि इसके लिए आपको 30 एमबी की एक फाइल को डाउनलोड करना होगा। इसकी मदद से जब यूजर्स को बिना इंटरनेट के किसी भाषा को ट्रांसलेट करने की जरूरत होगी तब इन फाइल्स की मदद से वो ऑफलाइन ट्रांसलेट कर पाएंगे।

इसके साथ ही गूगल ने ट्रांसलेट एप में एक और धांसू फीचर दिया है। वह है कैमरा ट्रांसलेट का फीचर। इस सर्विस के लिए यूजर को एप के भीतर मौजूद कैमरा फीचर को ऑन करना होगा। इसके बाद आपको जिस शब्‍द को ट्रांसलेट करना है उसकी फोटो खींचनी होगी। अब आपको किस भाषा में ट्रांसलेट करना है उसका चयन करना होगा। यह एप फोटो से आपके लिए शब्‍दों का अनुवाद कर देगा। यह फीचर भी ऑफलाइन मोड में उपलब्‍ध होगा। यहां आपको बता दें कि कैमरा ट्रांसलेशन सिर्फ अंग्रेजी से अन्‍य भारतीय भाषाओं में होगा। यानि कि आप अंग्रेजी में लिखे शब्‍दों को ही ट्रांसलेट दूसरी भाषा में ट्रांसलेट कर पाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा