1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. जब तक कोरोना खत्म नहीं तब तक मिलेगी फ्री आउटगोइंग कॉल, JIO ने पेश किए दो बड़े ऑफर्स

जब तक कोरोना खत्म नहीं तब तक मिलेगी फ्री आउटगोइंग कॉल, JIO ने पेश किए दो बड़े ऑफर्स

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 14, 2021 01:16 pm IST,  Updated : May 14, 2021 01:41 pm IST

देश की सबसे बड़ी मोबाइल सर्विस कंपनी रिलायंस जियो अपने कस्टमर्स के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

जब तक कोरोना खत्म नहीं...- India TV Hindi
जब तक कोरोना खत्म नहीं तब तक मिलेगी फ्री आउटगोइंग कॉल, JIO ने पेश किए दो बड़े ऑफर्स

देश इस समय कोरोना के गंभीर संकट से जूझ रहा है। इस बीच देश की सबसे बड़ी मोबाइल सर्विस कंपनी रिलायंस जियो अपने कस्टमर्स के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। इसके तहत कंपनी ग्राहकों को हर महीने 300 मिनट की आउटगोइंग कॉल की सुविधा दे रही है। बता दें कि यह आफर सिर्फ जियो फोन के कस्टमर्स के लिए उपलब्ध होगी। इसके अलावा कंपनी जियो फोन पर बाय वन गेट वन का आफर भी प्रदान कर रही है। 

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

कंपनी ने घोषणा करते हुए कहा कि कंपनी ने JioPhone हर भारतीय को डिजिटल जीवन प्रदान करने के मिशन के साथ लॉन्च किया गया था। कोविड महामारी के इन अभूतपूर्व समय में, कंपनी चाहती है कि उसके कस्टमर्स एक दूसरे से जुड़े रहें। यह स्कीम खासतौर पर समाज के ऐसे लोगों को फायदा पहुंचाएगी जो इस महामारी के बीच अपना फोन भी रिचार्ज नहीं कर पा रहे हैं।  

Jio ने महामारी की अवधि के लिए दो बड़े प्लान पेश किए हैं। पहले प्लान की बात करें तो रिलायंस फाउंडेशन के साथ Jio ने इसे पेश किया है। इसके तहत महामारी की पूरी अवधि के लिए प्रति माह 300 मिनट (प्रति दिन 10 मिनट) आउटगोइंग कॉल प्रदान मिलेी। यह प्लान सिर्फ JioPhone यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होगा। 

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

वहीं दूसरा प्लान भी JioPhone यूजर्स के लिए है। इसके तहत यदि आप जियो फोन को किसी प्लान के साथ रिचार्ज करते हैं तो आपको उसी मूल्य का एक अतिरिक्त रिचार्ज प्लान मुफ्त में मिलेगा। उदाहरण के लिए, 75 रुपये के प्लान के साथ रिचार्ज करने वाले JioPhone उपयोगकर्ता को 75 रुपये का अतिरिक्त प्लान बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। यह ऑफर वार्षिक या JioPhone डिवाइस बंडल प्लान पर लागू नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा