Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. 769 रुपए में मिलने वाला LPG गैस सिलेंडर मिल रहा मात्र 69 रुपए में, Paytm दे रहा 700 रुपए तक का कैशबैक

769 रुपए में मिलने वाला LPG गैस सिलेंडर मिल रहा मात्र 69 रुपए में, Paytm दे रहा 700 रुपए तक का कैशबैक

Edited by: India TV Paisa Desk Published : Feb 17, 2021 05:50 pm IST, Updated : Feb 17, 2021 06:02 pm IST

LPG गैस सिलेंडर आपको 49 रुपए में मिल सकता है। यह ऑफर मात्र 28 फरवरी तक ही है। जिसमें कुछ ही दिन शेष बचे है। ऐसे में आप इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते है तो हम आपको बताते है कि क्या करना होगा।

769 रुपए में मिलने वाला LPG गैस सिलेंडर मिल रहा मात्र 69 रुपए में, Paytm दे रहा 700 रुपए तक का कैशबै- India TV Paisa

769 रुपए में मिलने वाला LPG गैस सिलेंडर मिल रहा मात्र 69 रुपए में, Paytm दे रहा 700 रुपए तक का कैशबैक

नई दिल्ली: LPG गैस सिलेंडर आपको 49 रुपए में मिल सकता है। यह ऑफर मात्र 28 फरवरी तक ही है। जिसमें कुछ ही दिन शेष बचे है। ऐसे में आप इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते है तो हम आपको बताते है कि क्या करना होगा। दरअसल Paytm से गैस सिलेंडर की बुकिंग करने पर अधिकतम 700 रुपए तक का कैशबैक दिया जा रहा है। यह कैशबैक उन लोगों के लिए है जो Paytm से पहली बार गैस सिलेंडर की बुकिंग करते है। ऐसे में दिल्ली में 769 रुपए की कीमत वाला LPG गैस सिलेंडर आपको 69 रुपए में मिल सकता है। 

ऐसे करें बुकिंग

इसके लिए आपको Paytm के पेमेंट ऑप्शन में जाना होगा। इसके बाद अपने गैस सर्विस प्रोवाइडर को चुनें और यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एलपीजी नंबर डालें। आपको Paytm के जरिये पेमेंट करना होगा। सिलेंडर का भुगतान करने के बाद Paytm वॉलेट में 700 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा।

पढ़ें- Good News: नया वाहन खरीदने पर मिल रही है 30 हजार रुपए की बड़ी सब्सिडी, अभी उठाएं फायदा

पढ़ें- इन टू व्हीलर से हो सकती है कई हजार रुपए सालाना की बचत, ऐसे उठाएं फायदा

तेल कंपनियों ने 4 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर की कीमत 25 रुपए बढ़ाई थी। इसके बाद रविवार यानी 14 फरवरी को एक बार फिर कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ा दी थी। इस नई मूल्‍यवृद्धि के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर का दाम 769 रुपए हो गया है।

Amazon Pay के जरिए मिलेगा 50 रुपए का कैशबैक

इसके अलावा आप इंडियन ऑयल के ट्वीट के मुताबिक, इंडेन (Indane)  रसोई गैस उपभोक्‍ता अब अमेजन पे (Amazon Pay) के जरिये एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि Amazon Pay के जरिये पहली बार सिलेंडर बुक करने और पेमेंट करने पर ग्राहकों को 50 रुपए का कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक केवल एक बार के लिए है।

पढ़ें- Swift Dzire पर बड़ा ऑफर, कंपनी ने किया बड़े डिस्काउंट का ऐलान

पढ़ें- Swift पर बड़े डिस्काउंट का ऐलान, सस्ते में घर ले जाएं अपनी पसंदीदा कार

ऐसे करें बुकिंग

इसके लिए आपको Amazon Pay के पेमेंट ऑप्शन में जाना होगा। इसके बाद अपने गैस सर्विस प्रोवाइडर को चुनें और यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एलपीजी नंबर डालें। आपको अमेजन पे के जरिये पेमेंट करना होगा। सिलेंडर का भुगतान करने के बाद अमेजन पे वॉलेट में आपको 50 रुपए का कैशबैक मिलेगा।

पढ़ें- Panasonic का बड़ा धमाका, बाजार में उतारें रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, पंखे की नई रेंज, देखें डिटेल्स

पढ़ें- LPG Gas Price Hike: एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोत्तरी, फटाफट चेक करें नए रेट

इस नंबर से कराएं सिलेंडर की बुकिंग

देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी ने सभी सर्किल के लिए एक ही नंबर जारी किया है, इसका मतलब है कि अब इंडेन गैस के देश भर के ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए 7718955555 पर कॉल या एसएमएस भेजना होगा।

फरवरी के महीने में अब तक रसोई गैस 75 रुपए महंगी हो चुकी है। 14 फरवरी को 50 रुपये  और 4 फरवरी को 25 रुपये की बढोतरी रसोई गैस की कीमत में की गई है। इस तरह फरवरी के महीने में अब तक रसोई गैस 75 रुपए महंगी हो चुकी है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement