1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Big Offer! 809 रुपये वाला LPG रसोई गैस सिलेंडर सिर्फ 9 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे कराएं बुकिंग

Big Offer! 809 रुपये वाला LPG रसोई गैस सिलेंडर सिर्फ 9 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे कराएं बुकिंग

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 06, 2021 06:22 pm IST,  Updated : Apr 06, 2021 06:22 pm IST

पेटीएम ने कहा है कि पहली बार उसके प्लेटफॉर्म से रसोई गैस बुक करने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह ऑफर ऑटोमैटिक लागू हो जाएगा।

PAYTM LPG gas cylinder booking cashback offer upto 800 rupees how to get benfits till 30 april 2021- India TV Hindi
PAYTM LPG gas cylinder booking cashback offer upto 800 rupees how to get benfits till 30 april 2021 Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। LPG रसोई गैस सिलेंडर अब केवल 9 रुपये में भी आप खरीद सकते हैं। 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर पर 800 रुपये का भारी कैशबैक पेटीएम (paytm) द्वारा दिया जा रहा है। दिल्‍ली में इस समय रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 809 रुपये है और पेटीएम अपने प्‍लेटफॉर्म पर बुकिंग कराने पर 800 रुपये तक का कैशबैक दे रहा है, ऐसे में यदि आपको 800 रुपये का कैशबैक मिलता है तो आपको रसोई गैस सिलेंडर केवल 9 रुपये का पड़ेगा।

पेटीएम ने पहली बार सिलेंडर बुकिंग पर 800 रुपये तक के मूल्‍य वाले स्‍क्रैचकार्ड की पेशकश की है। पेटीएम ने कहा है कि पहली बार उसके प्‍लेटफॉर्म से रसोई गैस बु‍क करने वाले उपभोक्‍ताओं के लिए यह ऑफर ऑटोमैटिक लागू हो जाएगा। यह कैशबैक उन लोगों के लिए है जो Paytm से पहली बार गैस सिलेंडर की बुकिंग करते है। ऐसे में दिल्ली में 809 रुपए की कीमत वाला LPG गैस सिलेंडर आपको 9 रुपए में मिल सकता है। ऑफर के लिए अंतिम तिथि के बारे में अभी कुछ नहीं कहा गया है।

ऐसे करें बुकिंग

इसके लिए आपको Paytm के पेमेंट ऑप्शन में जाना होगा। इसके बाद अपने गैस सर्विस प्रोवाइडर को चुनें और यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एलपीजी नंबर डालें। आपको Paytm के जरिये पेमेंट करना होगा। सिलेंडर का भुगतान करने के बाद Paytm कैशबैक में आपको एक स्‍क्रैचकार्ट मिलेगा, जिसको स्‍क्रैच करने पर आपको कैशबैक की राशि वॉलेट में मिलेगी।

इस नंबर से कराएं सिलेंडर की बुकिंग

देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी ने सभी सर्किल के लिए एक ही नंबर जारी किया है, इसका मतलब है कि अब इंडेन गैस के देश भर के ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए 7718955555 पर कॉल या एसएमएस भेजना होगा।

LPG सब्सिडी दोबारा शुरू करने का तरीका

LPG कनेक्शनधारकों को सरकार की ओर से 'पहल- डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर फॉर एलपीजी' (PAHAL- DBTL) के माध्यम से सब्सिडी मिलती है। जो लोग सब्सिडी नहीं लेना चाहते हैं, बाजार मूल्य पर सिलेंडर खरीदने में सक्षम हैं, वे इसे बाजार मूल्य पर खरीद सकते हैं। LPG सब्सिडी प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता की सालाना आय 10 लाख रुपये तक या इससे कम होनी चाहिए।

ऑनलाइन करें ऐसे आवेदन

  •  आपको https://mylpg.in/index.aspx पर जाना होगा
  •   यहां 17 डिजिट वाली LPG आईडी डालनी होगी।
  •   आईडी नहीं पता है तो पेट्रोलियम कंपनी का चुनाव कर कंज्यूमर नंबर और LPG डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए इसका पता लगाया जा सकता है।
  •   LPG आईडी डालने के बाद सबमिट पर क्लिक कर कर प्रोसेस शुरू होगी।

ऑफलाइन ऐसे करें सब्सिडी के लिए अप्लाई

  • उपभोक्ताओं को अपनी गैस एजेंसी जाकर एक एप्लीकेशन देनी होगी।
  •  गैस एजेंसी उपभोक्ताओं से एक फॉर्म भरवाती है।
  •  इसके साथ आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ, गैस कनेक्शन के पेपर्स और इनकम प्रूफ की एक कॉपी भी देनी होती है।
  •   LPG सब्सिडी प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता की सालाना आय 10 लाख रुपये तक या इससे कम होनी चाहिए।
  •   प्रक्रिया पूरी होने के बाद गैस एजेंसी द्वारा जांच कराई जाएगी।
  •   सब कुछ ठीक पाया गया तो लगभग एक सप्ताह के अंदर उपभोक्ता की सब्सिडी बहाल कर दी जाएगी।

अंबानी, अडाणी को छोड़नी होगी अपनी ये कुर्सी, सरकार लागू करने जा रही है ये नियम

बड़ी खुशखबरी, ऑनलाइन ट्रांजैक्‍शन विफल होने पर बैंक आपको देंगे रोज 100 रुपये का मुआवजा

वित्‍त मंत्रालय ने दी नए वित्‍त वर्ष में पहली खुशखबरी...

आयकरदाताओं के लिए खुशखबरी, आयकर विभाग ने वित्‍त वर्ष 2020-21 के लिए शुरू की ये सुविधा

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी ने की मोबाइल फोन बिजनेस बंद करने की घोषणा, जानिए क्‍या होगा ग्राहकों का

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा