1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. SBI ग्राहकों के लिए सबसे जरूरी खबर, ATM कार्ड खो जाए तो इस नंबर पर कॉल कर करवाएं ब्लाॅक

SBI ग्राहकों के लिए सबसे जरूरी खबर, ATM कार्ड खो जाए तो इस नंबर पर कॉल कर करवाएं ब्लाॅक

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 24, 2021 02:36 pm IST,  Updated : Jun 25, 2021 10:27 am IST

कोरोना संकट के बीच जहां हर सर्विस को कॉन्टेक्ट लैस बनाने की कोशिश की जा रही है, इस बीच बीते एक साल में देश की बैंकिंग व्यवस्था भी तेजी से डिजिटल हुई है।

SBI ग्राहकों के लिए सबसे...- India TV Hindi
SBI ग्राहकों के लिए सबसे जरूरी खबर, ATM कार्ड खो जाए तो इस नंबर पर काल करके करवाएं ब्लाॅक

कोरोना संकट के बीच जहां हर सर्विस को कॉन्टेक्ट लैस बनाने की कोशिश की जा रही है, इस बीच बीते एक साल में देश की बैंकिंग व्यवस्था भी तेजी से डिजिटल हुई है। लोग कैश की बजाए अब ज्यादा से ज्यादा कार्ड या यूपीआई पेमेंट पर जोर दे रहे हैं। लेकिन इस जरूरत ने एटीएम कार्ड के खोने का खतरा भी बढ़ा दिया है। यदि आपका कार्ड किसी गलत व्यक्ति के हाथ आ गया तो आपको बड़ा नुकसान भी हो सकता है। 

ऐसी स्थिति में कार्ड को ब्लॉक करवाना सबसे जरूरी हो जाता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक नंबर जारी किया है। जिसके जरिए अब आसानी से एटीएम ब्लाॅक करवाया जा सकता है। यह नंबर टोल फ्री है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर 1800 112 211 पर या 1800 425 3800 पर काॅल करके एटीएम नंबर ब्लाॅक करवाया जा सकता है। 

पढ़ें- SBI ग्राहकों के लिए बुरी खबर! बैलेंस न होने पर ट्रांजेक्शन हुआ फेल, तो लगेगा इतना 'जुर्माना'

पढ़ें- SBI ग्राहक घर बैठे बदल सकते हैं नॉमिनी का नाम, ये है तरीका

इस टोल फ्री पर नंबर काॅल करने के बाद आपसे एटीएम कार्ड के अंतिम 5 डिजिट का नंबर मांगा जाएगा। उसके रिक्वेस्ट को कन्फर्म करना होगा। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका एटीएम कार्ड ब्लाॅक हो जाएगा और आपके मोबाइल नंबर पर सक्सेसफुल का एसएमएस आएगा। 

पढ़ें- नवजात शिशु का भी बनवा सकते हैं आधार कार्ड, ये है पूरा तरीका

पढ़ें- सिर्फ 149 रुपये में लाइफ इंश्योरेंस, बिना कागजात घर बैठे ऐसे करें अप्लाई

नेट बैंकिग से ब्लाॅक करने का तरीका

  1. सबसे पहले यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए www.onlinesbi.com पर लाॅगइन करें। 
  2. एटीएम कार्ड सर्विस सिलेक्ट करें फिर ई सर्विस ओपन करके ब्लॉक ATM कार्ड पर जाएं। 
  3. जो कार्ड खो गया है उससे जुड़ा हुआ अकाउंट नंबर सिलेक्ट करें। 
  4. सभी एक्टिव और ब्लाॅक कार्ड दिखने लगेगा। इसके बाद आप पहले चार और अंतिम चार डिजिट दिखेगा। 
  5. जिस कार्ड को ब्लाॅक करना है उसे सिलेक्ट करें। सभी जानकारियों को वेरिफाई करने के बाद सब्मिट करें। 
  6. फिर आपको ओटीपी या पासर्वड में से किसी एक प्रक्रिया को चुनना होगा। 
  7. ओटीपी पासवर्ड या प्रोफाइल पासवर्ड लिखना होगा। इसके बाद कन्फर्म करें। 
  8. पूरी प्रक्रिया होने के बाद के बाद आपको एक टिकट नंबर मिलेगा। उसे सुरक्षित जगह नोट कर लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

SBI