1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. डेबिट कार्ड से भी खरीद सकते हैं EMI पर सामान, जानिये किसे मिलेगी ये सुविधा

डेबिट कार्ड से भी खरीद सकते हैं EMI पर सामान, जानिये किसे मिलेगी ये सुविधा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 19, 2021 09:04 pm IST,  Updated : May 19, 2021 09:04 pm IST

डेबिट कार्ड के जरिए ग्राहक 1 लाख रुपये तक की खरीदारी कर सकेंगे। रकम चुकाने के लिए 6,9,12,18 महीनों का विकल्प दिया गया है।

डेबिट कार्ड पर लें EMI का...- India TV Hindi
डेबिट कार्ड पर लें EMI का फायदा (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : INDIARV

नई दिल्ली। ईएमआई पर सामान लेना आज बेहद आम हो गया है, स्थिति ये है कि अब बैंकों के द्वारा ऑफर की वजह से लोग कैश होने के बावजूद EMI पर ही सामान लेते हैं। क्योंकि इससे कई और बेनेफिट मिलते हैं। हालांकि आम तौर पर EMI का ऑफर क्रेडिट कार्ड पर ही मिलता है। लेकिन हाल के दिनों में सेल्स बढ़ाने के मकसद से बैंक डेबिट कार्ड पर भी EMI ऑफर कर रहे हैं। ऐसा ही ऑफर एसबीआई ने भी दिया है।

डेबिट कार्ड से करें खरीदारी EMI में करें भुगतान

स्टेट बैंक के मुताबिक बैंक के डेबिट कार्ड के इस्तेमाल से अगर आप होम अप्लायंसेज खरीदते हैं या फिर कार्ड का इस्तेमाल ऑनलाइन शॉपिंग के लिए करते हैं तो आपके पास EMI का विकल्प भी होगा, यानि ग्राहक अब अपने बैंक में मौजूद रकम के मुकाबले ज्यादा बड़ी खरीदारी कर सकते हैं और उसका भुगतान आने वाले महीनों में किया जा सकता है। इस कार्ड की मदद से POS पर या फिर ई-कॉमर्स पोर्टल जैसे फ्लिपकार्ट, अमेजन पर खरीदारी कर उसे ईएमआई में बदला जा सकता है।

किसे मिलेगा ऑफर

स्टेट बैंक के मुताबिक ये सुविधा प्री-अप्रूव्ड है, यानि डेबिट कार्ड के जरिए ईएमआई की सुविधा बैंक सभी ग्राहकों को ऑफर नहीं कर रहा है, आप बैंक से जानकारी ले सकते हैं कि आपके डेबिट कार्ड पर ये सुविधा मिल रही है या नहीं। सुविधा के तहत डेबिट कार्ड ईएमआई में किसी शॉप से POS से कंज्यूमर ड्यूरेबल खरीदने पर पहले से स्वीकृत ग्राहकों को भुगतान ईएमआई में करने की छूट मिलेगी।  वहीं फ्लिपकार्ट और अमेजन के जरिए कंज्यूमर ड्यूरेबल की खरीद पर पहले से स्वीकृत ग्राहकों को कुल रकम को ईएमआई में बदलने की छूट होगी। 

कैसे जाने आपके डेबिट कार्ड में EMI सुविधा है या नहीं

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके डेबिट कार्ड पर EMI की सुविधा है या नहीं, तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल फोन से 567676 पर DCEMI लिखकर मैसेज कर दें। 

जानिए क्या है ऑफर

डेबिट कार्ड के जरिए ग्राहक 1 लाख रुपये तक की खरीदारी कर सकेंगे। रकम चुकाने के लिए 6,9,12,18 महीनों का विकल्प दिया गया है। ईएमआई पर 2 साल के MCLR पर 7.5 फीसदी अधिक ब्याज लिया जाएगा। हालांकि बैंक ने साफ किया है कि ब्रांड अधिकांश उत्पादों पर नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑफर भी दे रहे हैं। यानि इन उत्पादों की खरीद पर ग्राहकों पर ब्याज का बोझ नहीं पड़ेगा। 

 

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना में कैसे क्लेम करें सब्सिडी, जानिये क्या है पूरी प्रक्रिया

यह भी पढ़ें: घर के मालिक हैं तो न करें कमाई की फिक्र, सालों तक ऐसे पा सकते हैं हर महीने एक निश्चित रकम

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा