Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. ये हैं दुनिया के 5 सबसे पावरफुल पासपोर्ट, जानिए इसके धारक कितने देशों में ले सकते हैं वीजा ऑन अराइवल

ये हैं दुनिया के 5 सबसे पावरफुल पासपोर्ट, जानिए इसके धारक कितने देशों में ले सकते हैं वीजा ऑन अराइवल

Dharmender Chaudhary Published : Oct 07, 2016 03:50 pm IST, Updated : Oct 07, 2016 03:50 pm IST

आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के 5 सबसे पावरफुल PASSPORT और उनकी ताकत के बार में। जिनकी मदद से आप दुनिया के कई देशों में बिना वीजा के भी जा सकते हैं।

ये हैं दुनिया के 5 सबसे पावरफुल PASSPORT, जानिए इसके धारक कितने देशों में ले सकते हैं वीजा ऑन अराइवल- India TV Paisa
ये हैं दुनिया के 5 सबसे पावरफुल PASSPORT, जानिए इसके धारक कितने देशों में ले सकते हैं वीजा ऑन अराइवल

नई दिल्ली। किसी भी देश के नागरिक के लिए पासपोर्ट (PASSPORT) सबसे अहम दस्तावेज होता है। दूसरे देश में जाना हो या फिर अपनी पहचान बतानी होगी पासपोर्ट ही काम आता है। इन सबके अलावा पासपोर्ट से उस देश की ताकत भी पता चलता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के 5 सबसे पावरफुल पासपोर्ट और उनकी ताकत के बार में। ये ऐसे पासपोर्ट है जिनकी मदद से आप दुनिया के कई देशों में बिना वीजा के भी जा सकते हैं।

पासपोर्ट पावर रैंक: 1

  • दुनिया में जर्मनी के PASSPORT को सबसे ताकतवर माना जाता है।
  • पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक जर्मन PASSPORT धारक विश्व के 158 देशों में बिना विजा के घूम सकते हैं।
  • लिस्ट में स्वीडन पासपोर्ट को जर्मन के बराबर माना गया है।
  • अगर आपके पास स्वीडन का पासपोर्ट है तो आप भी 158 देशों में वीजा ऑन अराइवल ले सकते हैं।

पासपोर्ट पावर रैंक: 2

  • पासपोर्ट इंडेक्स में दूसरे नंबर पर पांच देश हैं।
  • इसमें फिनलैंड, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, स्पेन और यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) का नाम शामिल है।
  • इनमें किसी भी देश का पासपोर्ट धारक 157 देशों में बिना वीजा के पहुंच सकता है।

तस्वीरों में देखिए सबसे पावरफुल पासपोर्ट

Powerful Passport

1 (99)IndiaTV Paisa

4 (90)IndiaTV Paisa

3IndiaTV Paisa

5 (86)IndiaTV Paisa

2IndiaTV Paisa

पासपोर्ट पावर रैंक: 3

  • पासपोर्ट पावर रैंक में तीसरे नबंर पर कुल छ देश हैं।
  • अगर इनमें से किसी भी देश का पासपोर्ट आपके पास है तो बिना वीजा के 156 देशों की यात्रा कर सकते हैं।
  • तीसरा सबसे पावफुल पासपोर्ट डेनमार्क, इटली, नीदरलैंड्स, बेल्जियम, दक्षिण कोरिया और नॉर्वे का है।

पासपोर्ट पावर रैंक: 4

  • दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमरिका का पासपोर्ट लिस्ट में चौथे नबंर है।
  • अमेरिकी नागरिक बिना वीजा के 155 देशों की यात्रा कर सकते हैं।
  • हालांकि इसी रैंक पर चार देश सिंगापुर, लक्समबर्ग, ऑस्ट्रिया और पुर्तगाल भी है।
  • इन देशों का पासपोर्ट भी अमेरिका के बराबर पावफुल है।

पासपोर्ट पावर रैंक: 5

  • पासपोर्ट पावर रैंक 5 में तीन देश हैं।
  • जिनका नाम ग्रीस, आयरलैंड और जापान है। तीनों देश के नागरिक 154 देशों में वीजा ऑन अराइवल ले सकते हैं।
  • वहीं भारत की बात करें तो 77वे पायदान पर है।
  • भारतीय पासपोर्ट पर 49 देशों में बिना वीजा के जाया जा सकता है।
  • दूसरी ओर इस लिस्ट में पाकिस्तान लभगभर आखिरी पायदान पर है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement