1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Vistara दे रहा है हवाई टिकट पर 75% तक छूट, इकोनॉमी सहित बिजनेस क्लास पर भारी डिस्काउंट

Vistara दे रहा है हवाई टिकट पर 75% तक छूट, इकोनॉमी सहित बिजनेस क्लास पर भारी डिस्काउंट

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 19, 2018 11:24 am IST,  Updated : Sep 19, 2018 11:24 am IST

ऑफर के तहत 27 सितंबर से लेकर अगले साल 10 अप्रैल तक की जाने वाली यात्रा के लिए डिस्काउंट का लाभ उठाया जा सकता है

Vistara offers 75 percent discount economy and business class- India TV Hindi
Vistara offers 75 percent discount economy and business class

नई दिल्ली। टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइन के ज्वाइंट वेंचर Vistara एयरलाइन ने हवाई टिकटों पर 75 प्रतिशत तक छूट का ऑफर शुरू किया है। यह ऑफर रात 12 बजे से शुरू हो चुका है। ऑफर के तहत 27 सितंबर से लेकर अगले साल 10 अप्रैल तक की जाने वाली यात्रा के लिए डिस्काउंट का लाभ उठाया जा सकता है। यह ऑफर 24 घंटे के लिए है, यानि आज रात 12 बजे खत्म हो जाएगा।

इकोनॉमी से लेकर बिजनेस क्लास पर डिस्काउंट

Vistara की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक ऑफर के तहत सभी श्रेणी यानि इकोनॉमी, प्रीमियम इकोनॉमी या फिर बिजनेस क्लास के लिए टिकट की बुकिंग की जा सकती है। इकोनॉमी क्लास के लिए टिकट का कम से कम खर्च 999 रुपए और बिजनेस क्लास के लिए कम से कम 5499 रुपए है।

6 जगहों के लिए 1500 रुपए से कम का टिकट

गुवाहाटी से बागडोगरा के लिए इकोनॉमी टिकट 999 रुपए, प्रीमियम इकोनॉमी के लिए 2199 रुपए और बिजनेस क्लास के लिए 5499 रुपए लिए जा रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली से अमृतसर इकोनॉमी टिकट 1299 रुपए, दिल्ली से चंडीगढ़ 1199 रुपए, दिल्ली से लखनऊ 1499 रुपए, जम्मू से श्रीनगर 1199 रुपए और कोच्ची से चेन्नई का टिकट भी 1199 रुपए में दिया जा रहा है। Vistara ने इस ऑफर से संबधित सारी जानकारी अपनी वेबसाइट पर दी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा