1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Bank of India और UCO Bank ने सस्ता कर दिया लोन, RBI के फैसले के कुछ घंटे बाद ही दे दी इतनी राहत

Bank of India और UCO Bank ने सस्ता कर दिया लोन, RBI के फैसले के कुछ घंटे बाद ही दे दी इतनी राहत

 Published : Apr 09, 2025 08:29 pm IST,  Updated : Apr 09, 2025 08:47 pm IST

आरबीआई द्वारा दिन में अल्पकालिक ऋण दर (रेपो दर) में कटौती के बाद दरों में संशोधन किया गया है। दोनों सरकारी बैंकों के इस ऐलान का फायदा मौजूदा और नए उधारकर्ताओं को मिलेगा।

उम्मीद है कि बाकी बैंक भी अपने कर्ज को सस्ता करने की घोषणा जल्द करेंगे। - India TV Hindi
उम्मीद है कि बाकी बैंक भी अपने कर्ज को सस्ता करने की घोषणा जल्द करेंगे। Image Source : INDIA TV

भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से बुधवार को नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती के ऐलान के कुछ घंटे बाद ही दो सरकार बैंकों-बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक ने अपना कर्ज सस्ता करने का ऐलान कर दिया। पीटीआई की खबर के मुताबिक, दोनों ही बैंकों ने ऋण दर में 25 आधार अंकों की कटौती की घोषणा की है। बैंक ऑफ इंडिया की नई दर बुधवार से प्रभावी हो गई हैं। दोनों बैंकों की तरफ से दरों में की गई कटौती से होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन सहित अन्य लोन सस्ते हो जाएंगे और ईएमआई का बोझ भी थोड़ा कम होगा।

मौजूदा और नए उधारकर्ताओं को राहत

खबर के मुताबिक, बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक के इस फैसले से मौजूदा और नए उधारकर्ताओं को मदद मिलेगी। उम्मीद की जा रही है कि बाकी बैंक भी अपने कर्ज को सस्ता करने की घोषणा जल्द करेंगे। दोनों सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने अलग-अलग विनियामक फाइलिंग में कहा कि आरबीआई द्वारा दिन में अल्पकालिक ऋण दर (रेपो दर) में कटौती के बाद दरों में संशोधन किया गया है।

कितना हो गया अब आरबीएलआर

बैंक ऑफ इंडिया की नई रेपो आधारित ऋण दर (आरबीएलआर) 8. 85 प्रतिशत है, जबकि पहले यह 9. 10 प्रतिशत थी। बैंक ऑफ इंडिया ने एक विनियामक फाइलिंग में कहा कि नई दर बुधवार से प्रभावी होगी। यूको बैंक ने कहा कि उसने गुरुवार से प्रभावी रेपो लिंक्ड दर को घटाकर 8. 8 प्रतिशत कर दिया है। आरबीएलआर का मतलब रेपो आधारित उधार दर से है। यह बैंकों द्वारा प्रयुक्त बेंचमार्क उधार दर है, जो आमतौर पर फ्लोटिंग रेट लोन के लिए होती है, जो वर्तमान आरबीआई रेपो दर से जुड़ी होती है।

बता दें, भारतीय रिजर्व बैंक बीते दो महीनों में नीतिगत दर में 0.50 प्रतिशत की कटौती कर चुका है। हालांकि, अगली कटौती कब होगी, इस पर आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए फिलहाल यह अभी कह पाना संभव नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा