1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Mutual Fund स्कीम का चुनाव में इन 4 बातों का ध्यान, हमेशा मिलेगा तगड़ा रिटर्न

Mutual Fund स्कीम का चुनाव में इन 4 बातों का ध्यान, हमेशा मिलेगा तगड़ा रिटर्न

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Apr 26, 2025 01:38 pm IST,  Updated : Apr 26, 2025 01:38 pm IST

म्यूचुअल फंड निवेश पर तगड़ा रिटर्न के लिए सही फंड का चुनाव बहुत जरूरी है। हालांकि, बहुत सारे निवेशक इसी में चूक जाते हैं।

Mutual Fund- India TV Hindi
म्यूचुअल फंड Image Source : FILE

Mutual Fund में किए हुए निवेश पर बैंक एफडी और पोस्टल स्कीम से ज्‍यादा रिटर्न मिलता है। इसके चलते निवेशकों का रुझान तेजी से म्युचुअल फंड स्कीम की ओर बढ़ा है। लेकिन, ऐसा नहीं है कि सभी निवेशकों को मोटा रिटर्न ही मिला है। बिना सोचे-समझे किए हुए निवेश पर उम्‍मीद के अनुरूप रिटर्न नहीं मिलता है और अक्‍सर घाटा भी उठाना पड़ा है। एक्सपर्ट का कहाना है कि इसकी वजह निवेशक को फंड के बारे में सही जानकारी नहीं होना है। आज हम आपको बता रहा है कि किसी भी म्युचुअल फंड में निवेश से पहले निवेशकों को किन-किन बातों की जानकारी जरूर लेनी चाहिए। 

फंड का पिछला प्रदर्शन 

किसी भी म्युचुअल फंड को समझने के लिए उस फंड के पिछले दो-तीन साल के प्रदर्शन को देखें। हालांकि, पिछला प्रदर्शन भविष्य के प्रदर्शन का आधार नहीं हो सकता है। लेकिन, इससे आपको यह पता चल जाएगा कि यह फंड कैसा प्रदर्शन कर रहा है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई फंड 10 साल से मार्केट में है और उसमें 10,000 रुपए का निवेश किया गया है तो यह देखना होगा कि आज के समय में 10,000 रुपए की वैल्यू क्‍या है और उस पर कितना फीसदी रिटर्न साल दर साल मिला है। 

पोर्टफोलियो

निवेशक म्युचुअल फंड में इसलिए निवेश करता है कि इसमें शेयर मार्केट से कम रिस्क होता है। शेयर मार्केट में कोई निवेशक खुद से शेयर का चुनाव करने में असमर्थ होता है, जबकि म्युचुअल फंड का चुनाव वह कर सकता है। इसलिए म्युचुअल फंड में निवेश से पहले उसका पोर्टफोलियो चेक करना बहुत जरूरी होता है। अगर, आप डेट फंड में निवेश करते हैं तो उसका क्रेडिट प्रोफाइल जरूर चेक कर लें।

एक्‍सपेन्‍स रेश्यो

म्‍युचुअल फंड में निवेश से पहले एक्‍सपेन्‍स रेश्यो को जरूर चेक करें। अगर, डेट फंड में निवेश करने जा रहे हो तो एक्‍सपेन्‍स रेश्यो देखना अनिवार्य हो जाता है। अगर डेट फंड में एक्‍सपेन्‍स रेश्यो कम है तो इसमें निवेश करना ज्‍यादा फायदेमंद होगा। इसके साथ ही फंड का कार्पस भी चेक करें। कार्पस में तेजी से गिरना भी खतरे की घंटी होता है। 

बड़ा नाम निवेश का पैमाना नहीं 

कभी भी बड़े ब्रांड के नाम पर म्युचुअल फंड में निवेश एक मात्र मापदंड नहीं होना चाहिए। किसी भी म्युचुअल फंड में निवेश से पहले उसके विषय में रिसर्च और डेटा विश्लेषण करना चाहिए। व्यक्तिगत सुझाव, विज्ञापन और ब्रांड नामों को ज्‍यादा महत्‍व न दें। निवेश करने से पहले फंड का ट्रैक रिकॉर्ड देखें और फिर निवेश करने का फैसला करें। इतना ही नहीं, सिर्फ रिटर्न को देखकर फंड चुनने का पैमाना नहीं बनाएं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा