1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. 5 लाख रुपये तक की पेंशन पर मिल सकती है आयकर से छूट, सरकार के पास आया सुझाव, होगा विचार

5 लाख रुपये तक की पेंशन पर मिल सकती है आयकर से छूट, सरकार के पास आया सुझाव, होगा विचार

 Written By: Manoj Kumar
 Published : Nov 23, 2017 08:54 am IST,  Updated : Nov 23, 2017 08:54 am IST

शशि थरूर ने करमुक्त पेंशन का दायरा बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का सुझाव दिया था जिसपर वित्त मंत्रालय ने कहा है कि बजट 2018 की तैयारी के दौरान विचार किया जाएगा

5 लाख रुपये तक की पेंशन पर मिल सकती है आयकर से छूट, सरकार के पास आया सुझाव, होगा विचार- India TV Hindi
5 लाख रुपये तक की पेंशन पर मिल सकती है आयकर से छूट, सरकार के पास आया सुझाव, होगा विचार

नई दिल्ली। 5 लाख रुपए तक की सालाना पेंशन उठाने वालों को आयकर से छूट मिल सकती है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने करमुक्त पेंशन का दायरा बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने का सुझाव दिया था जिसपर वित्त मंत्रालय ने उन्हें सूचित किया है कि इस सुझाव पर केंद्रीय बजट 2018 की जारी तैयारी के दौरान विचार किया जाएगा। खुद शशि थरूर ने इसके बारे मे जानकारी दी है।

शशि थरूर ने बताया कि वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने उनके द्वारा सितंबर के अंत में लिखी गयी चिट्ठी का जवाब देते हुए कहा कि प्रत्येक मामले में पांच लाख रुपये तक के पेंशन को आयकर के दायरे से छूट दिये जाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘सुझाव पर जारी बजट तैयारी के दौरान विचार किया जाएगा और बजट में इसपर उठाये गये कदम दिख जाएंगे।’’

चिट्ठी में लिखा गया है कि अभी तक 80 वर्ष की उम्र पार कर चुके पेंशनर्स को ही 5 लाख रुपए तक की छूट है, सामान्य पेंशनर्स को यह छूट 3 लाख रुपए तक है। लेकिन सरकार बजट में सभी पेंशनर्स के लिए आयकर की छूट बढ़ाकर 5 लाख रुपए करने पर विचार करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा