Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. अटल पेंशन योजना के तहत 5,000 रुपए की जगह 10,000 रुपए मिलेगी मासिक पेंशन, सरकार कर रही है विचार

अटल पेंशन योजना के तहत 5,000 रुपए की जगह 10,000 रुपए मिलेगी मासिक पेंशन, सरकार कर रही है विचार

Edited by: Manish Mishra Published : Jun 12, 2018 03:44 pm IST, Updated : Jun 12, 2018 03:44 pm IST

सरकार अटल पेंशन योजना (APY) के तहत पेंशन सीमा को बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रति माह तक करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। इसका मौजूदा स्लैब 5,000 रुपए प्रतिमाह है। वित्तीय सेवा विभाग में संयुक्त सचिव मदनेश कुमार मिश्रा ने यहां PFRDA द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में यह जानकारी दी।

Atal Pension Yojana- India TV Paisa

Atal Pension Yojana

नई दिल्ली। सरकार अटल पेंशन योजना (APY) के तहत पेंशन सीमा को बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रति माह तक करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। इसका मौजूदा स्लैब 5,000 रुपए प्रतिमाह है। वित्तीय सेवा विभाग में संयुक्त सचिव मदनेश कुमार मिश्रा ने यहां PFRDA द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एपीआई के तहत पेंशन मूल्य बढ़ाए जाने की जरूरत है। मिश्रा ने कार्यक्रम के अवसर पर अलग से जानकारी दी कि हमने पेंशन मूल्य को बढ़ाकर 10,000 रुपए तक करने के (पीएफआरडीए द्वारा भेजे गए) प्रस्ताव को देखा है। हम इस पर सक्रियता से विचार कर रहे हैं।

पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) के चेयरमैन हेमंत जी कांट्रेक्टर ने कहा कि APY का ग्राहक आधार बढ़ाने के उद्देश्य से यह प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा गया था।

उन्होंने कहा कि इस समय पेंशन के पांच स्लैब 1,000-5,000 रुपए प्रतिमाह वाले है। बाजार से अधिक पेंशन राशि को लेकर कई आग्रह और सुझाव मिले हैं क्योंकि कई लोगों को मानना है कि आज से 20-30 साल बाद 60 साल की उम्र में 5,000 रुपए की राशि पर्याप्त नहीं होगी।

कांट्रेक्टर ने कहा कि हमने इस प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा है कि इस राशि को बढ़ाकर 10,000 रुपए तक किया जाना चाहिए। पीएफआरडीए ने दो और प्रस्ताव मंत्रालय को भेजे हैं जिनमें APY के लिए स्वत: नामांकन तथा इस योजना में शामिल होने की अधिकतम आयु बढाकर 50 साल किया जाना शामिल है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement