1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. सरकार का PMAY के तहत 2017-18 में 12 लाख मकान बनाने का लक्ष्य, 2022 तक सबका होगा अपना घर

सरकार का PMAY के तहत 2017-18 में 12 लाख मकान बनाने का लक्ष्य, 2022 तक सबका होगा अपना घर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 22, 2017 06:44 pm IST,  Updated : May 22, 2017 06:44 pm IST

केंद्र सरकार ने वित्‍त वर्ष 2017-18 में शहरों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत 12 लाख मकान बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।

सरकार का PMAY के तहत 2017-18 में 12 लाख मकान बनाने का लक्ष्य, 2022 तक सबका होगा अपना घर- India TV Hindi
सरकार का PMAY के तहत 2017-18 में 12 लाख मकान बनाने का लक्ष्य, 2022 तक सबका होगा अपना घर

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने वित्‍त वर्ष 2017-18 में शहरों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत 12 लाख मकान बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्ष 2016-17 में इस योजना के तहत केवल 1.49 लाख मकान बनाए गए थे।

अधिकारी ने बताया कि सरकार की महत्वपूर्ण योजना पीएमएवाई (शहरी) के क्रियान्वयन के पिछड़ जाने की मुख्य वजह जमीन अधिग्रहण में देरी है। अधिकारी ने कहा, अबतक, 18.76 लाख मकानों के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है और 13.06 लाख मकानों के निर्माण के लिए धन भी जारी किया गया है।

लेकिन जमीन अधिग्रहण में विलंब के कारण 2016-17 में पीएमएवाई के तहत केवल 1.49 लाख मकान बन पाए। सरकार ने 2022 तक सभी के लिए मकान सुनिश्चित करने के लक्ष्य को लेकर जून, 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)  शुरू की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा