1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Best mutual funds: इन 7 इक्विटी म्यूचुअल फंड ने लॉन्ग टर्म में निवेशकों को किया मालामाल, आपने निवेश किया?

Best mutual funds: इन 7 इक्विटी म्यूचुअल फंड ने लॉन्ग टर्म में निवेशकों को किया मालामाल, आपने निवेश किया?

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Nov 04, 2023 03:47 pm IST,  Updated : Nov 04, 2023 03:47 pm IST

म्यूचुअल फंड पर बेहतर रिटर्न पाने के लिए जरूरी है कि सही फंड का चुनाव किया जाए। हालांकि, बहुत सारे निवेशक सही फंड का चुनाव नहीं कर पाते हैं और बाद में मायूस हो जाते हैं। इसलिए किसी भी फंड में निवेश से पहले उसका रिकॉर्ड जरूर चेक करें। ऐसा कर आप सही रिटर्न ले पाएंगे।

बेस्ट म्यूचुअल फंड- India TV Hindi
बेस्ट म्यूचुअल फंड Image Source : INDIA TV

भारत में निवेश विकल्प आसान नहीं है। इसकी वजह यह है कि इतने सारे निवेश प्रोडक्ट और इन्वेस्टमेंट स्कीम हैं कि एक आम निवेशक के लिए उनमें से अपनी जरूरत के मुताबिक सही स्कीम का चुनाव मुश्किल हो जाता है। इसलिए एक निवेशक के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वह सही प्रोडक्ट का चुनाव करें। आज हम आपको वे 7 म्यूचुअल फंड के बारे में बता रहे हैं, जिसने लंबी अवधि यानी लॉन्ग टर्म में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। आइए, एक नजर उन फंड पर डालते हैं। 

ये 7 इक्विटी म्यूचुअल फंड ने लंबी अवधि में इंडेक्स से बेहतर रिटर्न दिया

  1. फ्रैंकलिन इंडिया ब्लूचिप-ग्रोथ-17.5%
  2. एचडीएफसी टॉप 100 फंड-ग्रोथ-19.5%
  3. फ्रैंकलिन इंडिया प्राइमा फंड-ग्रोथ20.2%
  4. निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड-रेग-ग्रोथ-22.6%
  5. आदित्य बिड़ला सन लाइफ फ्लेक्सी कैप फंड-ग्रोथ-19.9%
  6. फ्रैंकलिन इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड-ग्रोथ-19.7%
  7. एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड - ग्रोथ- 20.4%

कब कौन स्कीम लॉन्च किया गया

 

1) फ्रैंकलिन इंडिया ब्लूचिप-ग्रोथ 1 दिसंबर 1993 को लॉन्च किया गया था। 

2) एचडीएफसी टॉप 100 फंड-ग्रोथ 4 सितंबर 1996 को लॉन्च किया गया था। 

3) फ्रैंकलिन इंडिया प्राइमा फंड-ग्रोथ 1 दिसंबर 1993 को लॉन्च किया गया था। 

4) निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड-रेग-ग्रोथ 8 अक्टूबर 1995 को लॉन्च किया गया था। 

5) आदित्य बिड़ला सन लाइफ फ्लेक्सी कैप फंड 27 अगस्त 1998 को लॉन्च किया गया था। 

6) फ्रैंकलिन इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड-ग्रोथ 19 सितंबर 1994 को लॉन्च किया गया था।

7) एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड - ग्रोथ 1 जनवरी 1995 को लॉन्च किया गया था।

पिछले कुछ वर्षों में बेंचमार्क इंडेक्स ने कैसा प्रदर्शन किया

  • निफ्टी 50 इंडेक्स का 20 साल का सालाना रिटर्न- 14.92% 
  • नवंबर 2005 से निफ्टी 100 का रिटर्न- 11.9% 
  • निफ्टी 500 का वार्षिक रिटर्न- 13.9%
  • सितंबर 2016 से निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स का रिटर्न-16%
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा