गर्मी का मौसम जारी है। तपती गर्मी में अगर आप भी अपने घर में ठंडी हवा का लुत्फ लेने की चाहत रखते हैं तो आप बिना क्रेडिट कार्ड के भी मासिक किस्त (ईएमआई) पर एयर कंडीशनर यानी एसी खरीद सकते हैं। आम तौर पर, एक अच्छी क्वालिटी वाले एयर कंडीशनर की कीमत लगभग 40,000-50,000 रुपये होती है। ज्यादातर लोग AC जैसे महंगे उत्पाद खरीदने के लिए अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपके पास अगर क्रेडिट कार्ड नहीं भी है तब भी आप ईएमआई पर एसी खरीद सकते हैं। मार्केट में इसके भी सॉल्यूशन मौजूद है।
Related Stories
ऑनलाइन लोन या पर्सनल लोन ले सकते हैं
जब मासिक किस्त पर AC खरीदने की प्लानिंग करते हैं, तो आप चाहें तो पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं और खरीद को फाइनेंस कर सकते हैं। आप इन असुरक्षित लोन का इस्तेमाल कई बड़े खर्चों के लिए कर सकते हैं, जिसमें एयर कंडीशनर खरीदना भी शामिल है।
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के लिए लोन
कई लोन देने वाली वित्तीय संस्थान महंगे सामान ईएमआई पर खरीदने के लिए कंज्यूमर ड्यूरेबल्स लोन ऑफर करते हैं। लोन की राशि का इस्तेमाल ईएमआई पर एसी खरीदने के लिए करें और इसकी कीमत को आसान किस्तों में बांट लें।
डेबिट कार्ड के जरिए EMI
अपने बैंक से संपर्क करें और पता करें कि क्या उनके पास आपके डेबिट कार्ड के साथ ईएमआई प्लान है? इस सुविधा के साथ, आप अपने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके एसी खरीद सकते हैं और इसकी कीमत किस्तों में चुका सकते हैं।
ई-कॉमर्स के जरिए नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर
हीरो फिनकॉर्प के मुताबिक, कुछ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ऑनलाइन खरीदारी पर नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर करते हैं। अलग-अलग ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर इन ऑफर की तुलना करें और सबसे बेहतर ऑप्शन के जरिये अपनी खरीदारी करें।
स्टोर पर फाइनेंसिंग के जरिये EMI पर खरीदारी
कई बार होम अप्लायंसेस के ऑफलाइन स्टोर यानी दुकान की कुछ फाइनेंस कंपनियों के साथ पार्टनरशिप होती है। ईएमआई पर AC खरीदते समय, इन डील के बारे में जानकारी लें और बेहतर ऑफर के साथ खरीदारी कर सकते हैं।