1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. विनाशकारी गिरावट में भी चट्टान की तरह खड़े हैं ये Mutual Funds, पिछले 1 साल में दिया 53.17% तक का छप्परफाड़ रिटर्न

विनाशकारी गिरावट में भी चट्टान की तरह खड़े हैं ये Mutual Funds, पिछले 1 साल में दिया 53.17% तक का छप्परफाड़ रिटर्न

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 25, 2024 12:16 pm IST,  Updated : Dec 25, 2024 12:16 pm IST

बाजार में जारी इस गिरावट के बीच निवेशकों के म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो पर भी काफी बुरा असर देखने को मिला है। हालांकि, इस बीच ऐसी कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स रहीं, जिन्होंने निवेशकों के पोर्टफोलियो को काफी हद तक मेनटेन रखने में अहम भूमिका निभाई।

mutual fund, mutual funds, mutual fund sip, sip, mutual funds sip, small cap funds, HDFC Defence Fun- India TV Hindi
पिछले एक साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली सेक्टोरल म्यूचुअल फंड स्कीम्स Image Source : INDIA TV/FREEPIK

Top 5 Sectoral Mutual Fund Schemes: भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद, इस हफ्ते भारतीय बाजार काफी धीमी गति से रिकवर कर रहा है। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 493 अंकों की तेजी के साथ 78,500 के ऊपर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी करीब 145 अंकों की तेजी के साथ 22,450 के ऊपर बंद हुआ था। लेकिन, मंगलवार को बाजार में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 67 अंक और निफ्टी करीब 26 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए थे।

पिछले एक साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली सेक्टोरल म्यूचुअल फंड स्कीम्स

बाजार में जारी इस गिरावट के बीच निवेशकों के म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो पर भी काफी बुरा असर देखने को मिला है। हालांकि, इस बीच ऐसी कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स रहीं, जिन्होंने निवेशकों के पोर्टफोलियो को काफी हद तक मेनटेन रखने में अहम भूमिका निभाई। यहां हम उन टॉप 5 सेक्टोरल म्यूचुअल फंड स्कीम्स के बारे में जानेंगे, जिन्होंने इस भारी गिरावट के बावजूद पिछले एक साल में जबरदस्त रिटर्न दिया है। इनें एक म्यूचुअल फंड स्कीम ऐसी भी है, जिसने पिछले एक साल में 50.33 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इन टॉप 5 सेक्टोरल म्यूचुअल फंड स्कीम्स में एचडीएफसी म्यूचुअल फंड की दो स्कीम्स शामिल हैं।

Union Innovation and Opportunities Fund

AMFI के आंकड़ों के मुताबिक यूनियन इनोवेशन एंड ऑपर्च्यूनिटीज फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में 43.90 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

HDFC Defence Fund

एचडीएफसी डिफेंस फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में 46.03 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

ICICI Prudential Pharma Healthcare and Diagnostics (P.H.D) Fund

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फार्मा हेल्थकेयर एंड डायग्नोस्टिक्स फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में 47.09 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

HDFC Pharma And Healthcare Fund

एचडीएफसी फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में 50.33 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

LIC MF Infrastructure Fund

एलआईसी एमएफ इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में 53.17 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा