1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Bank of Baroda की 5 साल की FD में ₹1,25,000 करेंगे जमा तो रिटर्न कितना मिलेगा? समझें कैलकुलेशन

Bank of Baroda की 5 साल की FD में ₹1,25,000 करेंगे जमा तो रिटर्न कितना मिलेगा? समझें कैलकुलेशन

 Written By: Sourabha Suman
 Published : Apr 21, 2026 02:59 pm IST,  Updated : Apr 21, 2026 02:59 pm IST

एफडी उन निवेशकों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है जो जोखिम मुक्त और निश्चित इनकम चाहते हैं। चाहे आप शादी, शिक्षा, घर खरीदने या रिटायरमेंट के लिए पैसा बचा रहे हों, FD एक भरोसेमंद साथी साबित होती है।

एफडी का पूरा नाम Fixed Deposit है। इसे सावधि जमा भी कहते हैं।- India TV Hindi
एफडी का पूरा नाम Fixed Deposit है। इसे सावधि जमा भी कहते हैं। Image Source : IMAGE POSTED ON X BY @BANKOFBARODA

अगर आप सुरक्षित और अच्छा रिटर्न चाहते हैं तो बैंक ऑफ बड़ौदा की 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में भी निवेश कर सकते हैं। यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। आजकल जहां शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव चल रहा है, वहीं एफडी में आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और तय ब्याज दर पर अच्छा रिटर्न भी मिलता है। अगर आप ₹1,25,000 की राशि 5 साल के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की एफडी में जमा करते हैं तो आपको कितना ब्याज मिलेगा और मेच्योरिटी अमाउंट कितना बनेगा? इसे समझा जा सकता है। एक आसान भाषा में किए गए कैलकुलेशन से रिटर्न का आकलन कर सकते हैं। 

5 साल की एफडी पर ब्याज

बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, बैंक ऑफ बड़ौदा मौजूदा समय में  5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक की अवधि वाली एफडी स्कीम पर सामान्य ग्राहक को 6.00 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है, जबकि सीनियर सिटीजन को 7.00 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है। इसी तरह, सुपर सीनियर सिटीजन को भी  7.00 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। ब्याज दर बैंक और अवधि के अनुसार बदलती रहती है, इसलिए जमा करने से पहले वर्तमान दर जरूर चेक करें।

FD में ₹1,25,000 जमा पर रिटर्न का कैलकुलेशन

आज की तारीख में एक सामान्य ग्राहक के तौर पर अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा की 5 साल की अवधि  वाली एफडी में 1,25,000 रुपये जमा करेंगे तो बैंक के एफडी कैलकुलेटर के हिसाब से, मैच्योरिटी पर आपको ₹43,357 रिटर्न मिलेगा। निवेश राशि और रिटर्न को मिलाकर तब आपके पास कुल ₹1,68,357 होंगे। अगर आप सीनियर सिटीजन (60 साल या इससे ज्यादा उम्र) हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा की 5 साल की अवधि  वाली एफडी में 1,25,000 रुपये जमा करते हैं तो कैलकुलेशन के हिसाब से आपको ₹51,847 रिटर्न मिलेगा। यानी मैच्योरिटी पर कुल ₹1,76,847 रुपये होंगे। 

एफडी एक सुरक्षित निवेश विकल्प है जिसमें आप बैंक में एकमुश्त राशि जमा करते हैं और निश्चित अवधि (समय) के लिए उस पैसे को लॉक कर देते हैं। इस अवधि के दौरान बैंक आपको पहले से तय की गई ब्याज दर पर ब्याज देता है। ब्याज दर सामान्य बचत खाते से काफी ज्यादा होती है और पूरी अवधि में बदलती नहीं है। जमा करने के समय ही आपको पता चल जाता है कि कितना ब्याज मिलेगा और मेच्योरिटी (परिपक्वता) पर कितना कुल पैसा वापस मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा