1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Post Office की RD स्कीम में हर महीने ₹3500 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे

Post Office की RD स्कीम में हर महीने ₹3500 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 21, 2026 10:53 pm IST,  Updated : Mar 21, 2026 10:53 pm IST

पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को आरडी यानी रिकरिंग डिपोजिट खातों पर 6.7 प्रतिशत का सालाना ब्याज दे रहा है।

Post Office RD calculator, Post Office, Post Office saving scheme, Post Office RD, Post Office RD In- India TV Hindi
आरडी खातों पर 6.7 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है पोस्ट ऑफिस Image Source : INDIA POST

Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को तमाम डाक सेवाओं के साथ कई तरह की शानदार बैंकिंग सेवाएं भी प्रदान करता है। पोस्ट ऑफिस में आप साधारण बचत खातों के साथ टीडी, आरडी, पीपीएफ, एमआईएस जैसी तमाम बचत योजनाओं में निवेश भी कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस सीधे तौर पर भारत सरकार के नियंत्रण में काम करता है, इसलिए पोस्ट ऑफिस में जमा होने वाला आपका एक-एक पैसा पूरी तरह से सुरक्षित होता है। पोस्ट ऑफिस में आप आरडी खाते भी खुलवा सकते हैं। यहां हम पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में हर महीने 3500 रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कुल कितने रुपये मिलेंगे।

आरडी खातों पर 6.7 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है पोस्ट ऑफिस

पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को आरडी यानी रिकरिंग डिपोजिट खातों पर 6.7 प्रतिशत का सालाना ब्याज दे रहा है। आरडी खातों में आपको हर महीने एक फिक्स अमाउंट जमा करना होता है। पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में आप हर महीने कम से कम 100 रुपये भी जमा कर सकते हैं। इस स्कीम में अधिकतम जमा की कोई लिमिट नहीं हैं। यानी, आप जितना मर्जी उतना पैसा इस स्कीम में लगा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में आप सिंगल अकाउंट के साथ-साथ जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 3 लोगों को शामिल किया जा सकता है।

हर महीने ₹3500 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे

पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम 5 साल यानी 60 महीनों में मैच्यॉर हो जाती है। मैच्यॉरिटी पर आप इसे अगले 5 साल के लिए भी बढ़ा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में अगर हर महीने 3500 रुपये जमा किए जाएं तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 2,49,776 रुपये मिलेंगे, जिसमें आपके द्वारा 5 साल तक हर महीने 3500 रुपये के हिसाब से 2,10,000 रुपये का निवेश और 39,776 रुपये का ब्याज शामिल है। पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में 5 साल तक हर महीने 3500 रुपये जमा करने पर आपको कुल 39,776 रुपये का ब्याज मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा