1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. ₹5000 की SIP से कितने साल में तैयार होगा ₹1,00,00,000 का फंड, चेक करें कैलकुलेशन

₹5000 की SIP से कितने साल में तैयार होगा ₹1,00,00,000 का फंड, चेक करें कैलकुलेशन

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Apr 12, 2026 11:44 pm IST,  Updated : Apr 12, 2026 11:44 pm IST

AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च में एसआईपी के जरिए मंथली इन्वेस्टमेंट बढ़कर 32,087 करोड़ रुपये हो गया, जो फरवरी में 29,845 करोड़ रुपये था।

mutual fund, mutual funds, mutual fund sip, sip, mutual funds sip, sip calculator, mutual fund calcu- India TV Hindi
मार्च में इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम में आया बंपर निवेश Image Source : FREEPIK/INDIA TV

SIP Calculator: देश का आम नागरिक म्यूचुअल फंड एसआईपी में जमकर पैसा लगा रहा है। ग्लोबल लेवल पर बढ़ते तनाव और बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद इन्वेस्टर्स का भरोसा बरकरार रहने से इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़ा है। AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च में एसआईपी के जरिए मंथली इन्वेस्टमेंट बढ़कर 32,087 करोड़ रुपये हो गया, जो फरवरी में 29,845 करोड़ रुपये था। आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में 25,978 करोड़ रुपये के मुकाबले मार्च में इक्विटी स्कीम्स में नेट इन्वेस्टमेंट बढ़कर 40,450 करोड़ रुपये हो गया। आइए जानते हैं कि 5000 रुपये की एसआईपी कितने साल में तैयार होगा?

5000 रुपये की SIP से कितने साल में तैयार होगा 1,00,00,000 करोड़ रुपये का फंड

अगर आपको हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है तो 5000 रुपये की एसआईपी से 27 साल में लगभग 1.08 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो सकता है। इसमें आपके निवेश के 16.20 लाख रुपये और रिटर्न के लगभग 91.91 लाख रुपये शामिल हैं। ऐसे ही, अगर आपको हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है तो 5000 रुपये की एसआईपी से 23 साल में लगभग 1.03 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो सकता है। इसमें आपके निवेश के 13.80 लाख रुपये और लगभग 89.36 लाख रुपये का अनुमानित रिटर्न शामिल है।

मार्च में इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम में आया बंपर निवेश

बताते चलें कि इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम में मार्च में नेट इन्वेस्टमेंट 56 प्रतिशत बढ़कर 40,450 करोड़ रुपये हो गया। जुलाई 2025 के बाद ये सबसे ज्यादा मंथली नेट इनफ्लो है तब इक्विटी म्यूचुअल फंड को 42,702 करोड़ रुपये का नेट इन्वेस्टमेंट आया था। फ्लेक्सी कैप फंड में सबसे अधिक 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का शुद्ध निवेश आया। इसके बाद स्मॉल कैप फंड में 6,263 करोड़ रुपये और मिड कैप फंड में 6,063 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। ज्यादातर कैटेगरी में पॉजिटिव फ्लो रहा। हालांकि, टैक्स-सेविंग्स वाली ELSS स्कीम्स में मामूली विड्रॉल देखा गया।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा