1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. जियो पेमेंट्स बैंक ने पेश की Savings Pro स्कीम, खाते में जमा पैसों पर मिलेगा 6.5% तक का ब्याज, चेक करें डिटेल्स

जियो पेमेंट्स बैंक ने पेश की Savings Pro स्कीम, खाते में जमा पैसों पर मिलेगा 6.5% तक का ब्याज, चेक करें डिटेल्स

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 22, 2025 04:49 pm IST,  Updated : Sep 22, 2025 04:49 pm IST

ग्राहक इस सुविधा के माध्यम से प्रतिदिन 1,50,000 रुपये तक निवेश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार रिडीम किया जा सकता है।

Jio Payments Bank, Jio Payments Bank savings pro, Jio Payments Bank savings pro features, jio financ- India TV Hindi
रोजाना 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं ग्राहक Image Source : JIO

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) की सब्सिडरी कंपनी जियो पेमेंट्स बैंक ने सोमवार को सेविंग्स प्रो नाम की एक स्कीम पेश की। इस स्कीम से ग्राहक अपने बैंक खाते में निष्क्रिय पड़ी अधिशेष राशि से 6.5 प्रतिशत तक का ब्याज अर्जित कर सकेंगे। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने एक बयान में कहा कि कुछ ही क्लिक के साथ, कोई भी जियो पेमेंट्स बैंक अकाउंट होल्डर सेविंग्स प्रो अकाउंट में अपग्रेड कर सकता है। ग्राहकों को अपनी पसंद की एक लिमिट तय करनी होगी। ये लिमिट शुरुआती चरण के दौरान 5,000 रुपये से शुरू होगी और खाते में इस 5,000 रुपये की लिमिट से ऊपर के सारे पैसे ऑटोमैटिकली कुछ चुनिंदा ओवरनाइट अवधि के लिए म्यूचुअल फंड स्कीम्स में निवेश कर दी जाएगी, जिनमें कम जोखिम होता है।

रोजाना 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं ग्राहक

ग्राहक इस सुविधा के माध्यम से प्रतिदिन 1,50,000 रुपये तक निवेश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार रिडीम किया जा सकता है। ग्राहकों के पास अपने निवेश का 90 प्रतिशत तक हिस्सा तुरंत रिडीम करने की सुविधा है। इसमें अधिकतम तत्काल रिडीम की सीमा 50,000 रुपये है और इससे ज्यादा पैसों को एक-दो दिनों के भीतर रिडीम किया जा सकता है। जियोफाइनेंस ऐप के माध्यम से ये पूरी प्रक्रिया डिजिटल है। 

एंट्री और एग्जिट लोड के लिए नहीं लगेगा कोई चार्ज

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस स्कीम के जरिए निवेशक बिना किसी एंट्री या एग्जिट लोड, हिडेन चार्ज या लॉक-इन पीरियड के अपने रिटर्न को ज्यादा से ज्यादा कर सकते हैं और अपने पैसों पर पूरा कंट्रोल रख सकते हैं। ग्राहक पात्र म्यूचुअल फंड स्कीम चुन सकते हैं, लिमिट तय करने के साथ उसमें बदलाव भी कर सकते हैं और पूरी पारदर्शिता के साथ अपने निवेश पर रिटर्न ट्रैक कर सकते हैं।" जियो पेमेंट्स बैंक के अनुसार, ये सुविधा ओवरनाइट म्यूचुअल फंडों से वार्षिक 2-वर्षीय रिटर्न डेटा का लाभ उठाती है, जिससे उपयोगकर्ता अपने पैसे पर पूर्ण नियंत्रण बनाए रखते हुए अपने बाकी बचे पैसों को बढ़ा सकते हैं।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा