1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SIP में हर महीने ₹5000 रुपये जमा करें तो 20 साल में कितना फंड होगा तैयार? देखें कैलकुलेशन

SIP में हर महीने ₹5000 रुपये जमा करें तो 20 साल में कितना फंड होगा तैयार? देखें कैलकुलेशन

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 02, 2025 08:20 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 12:41 pm IST

निवेश से पहले एक बात समझ लें कि म्यूचुअल फंड में निवेश पर रिटर्न की कोई लिमिट नहीं है, क्योंकि यह मार्केट से लिंक्ड होते हैं। बाजार जैसा प्रदर्शन करेगा, उसके रिटर्न पर वैसा ही असर होगा।

mutual fund, mutual funds, mutual fund sip, mutual funds sip, sip calculator, mutual fund calculator- India TV Hindi
लंबी अवधि में मोटा पैसा बनाकर देता है एसआईपी Image Source : INDIA TV

SIP Calculator: भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला अभी भी जारी है। शुक्रवार को भी घरेलू बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार बंद किया था। शेयर बाजार में होने वाले इस उतार-चढ़ाव का म्यूचुअल फंड एसआईपी पर भी सीधा असर पड़ता है। लेकिन, आंकड़ों की मानें तो बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद, देश का आम निवेशक एसआईपी में खुलकर निवेश कर रहा है। एसआईपी में शेयर बाजार के आकर्षक रिटर्न के साथ ही कंपाउंडिंग का भी पूरा फायदा मिलता है। एसआईपी का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने के लिए इसमें लंबे समय तक निवेश जारी रखना चाहिए। यहां आज हम जानेंगे कि एसआईपी में हर महीने 5000 रुपये जमा किए जाएं तो 20 साल में कितना फंड तैयार हो सकता है।

लंबी अवधि में मोटा पैसा बनाकर देता है एसआईपी

अगर आपको हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है तो 5000 रुपये की एसआईपी से 20 साल में 45.99 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है। इसके अलावा, अगर आपको हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है तो 5000 रुपये की एसआईपी से 20 साल में 66.35 लाख रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है। लंबी अवधि में मोटा रिटर्न बनाने के लिए एसआईपी को एक शानदार निवेश विकल्प माना जाता है। हालांकि, एसआईपी में निवेश करते समय आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।

एसआईपी में शेयर बाजार का रिस्क

म्यूचुअल फंड एसआईपी में कभी भी एक समान रिटर्न नहीं मिलता है और ये पूरी तरह से शेयर बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। अगर बाजार में तेजी रहती है तो आपको ज्यादा रिटर्न मिलेगा। इसी तरह, अगर बाजार में गिरावट आती है तो आपको फायदा होने के बजाय नुकसान भी हो सकता है। लेकिन, लंबी अवधि में नुकसान होने का जोखिम काफी कम हो जाता है। इसके अलावा, एसआईपी से मिलने वाले रिटर्न पर आपको कैपिटल गेन्स टैक्स भी चुकाना होता है। ऐसे में आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए थोड़े ज्यादा समय के लिए निवेश जारी रखना ही बेहतर और फायदेमंद होगा।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा