1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Mutual Fund में ज्यादा फायदा कमाने के लिए अपनाएं ये तरीके, कुछ साल में तैयार हो जाएगा बड़ा फंड

Mutual Fund में ज्यादा फायदा कमाने के लिए अपनाएं ये तरीके, कुछ साल में तैयार हो जाएगा बड़ा फंड

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Nov 11, 2023 12:55 pm IST,  Updated : Nov 11, 2023 12:55 pm IST

Mutual Fund Tips: म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए आप बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। इसके कुछ टिप्स हम अपने इस आर्टिकल में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Mutual Fund - India TV Hindi
Mutual Fund Image Source : FREEPIK

म्यूचुअल फंड में एसआईपी करना शेयर बाजार में निवेश करने का एक अच्छा तरीका माना जाता है। जानकार कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति सही रणनीति के साथ एसआईपी करता है तो वो लंबे समय में बड़ा फंड तैयार कर सकता है। आज हम आपको ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं कि जिनकी मदद से आप एसआईपी करते हुए आसानी से अपने एक बड़ा फंड बना सकते हैं। 

जल्द शुरुआत 

म्यूचुअल फंड में कंपाउडिंग एक अहम फैक्टर होता है। इसका फायदा लेने के लिए ज्यादा समय होना जरूरी है। जितना अधिक समय होगा कंपाउडिंग का फायदा उतना ही ज्यादा मिलेगा। इस वजह से कमाई शुरू होने के बाद जितना जल्दी हो सके म्यूचुअल फंड में एसआईपी करनी शुरू कर देनी चाहिए। 

अनुशासन के साथ निवेश करें 

निवेश से बड़ी वैल्थ क्रिएट करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप नियमित निवेश करें। एसआईपी आपको नियमित निवेश करने की आदत को बढ़ाता है। ऐसे में जब भी एसआईपी करें तो उसे  नियमित रखने की कोशिश करें। 

सही रणनीति बनाएं

बड़ा पैसा बनाने के लिए सही रणनीति का होना जरूरी है। आपको सही म्यूचुअल फंड का सिलेक्शन करना चाहिए। इसके साथ आपका लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए कि किस चीज के लिए आप निवेश कर रहे हैं। इसके लिए आप विशेषज्ञों की राय भी ले सकते हैं। 

SIP की राशि को बढ़ाएं 

एसआईपी की राशि में आय बढ़ने के साथ आपको इजाफा करते रहना चाहिए। इससे फायदा यह होगा कि आप लंबे समय में अपने वित्तीय लक्ष्य को आसानी से पा सकेंगे और बड़ा फंड जोड़ पाएंगे। 

पोर्टफोलियो को मॉनीटर करें 

निवेश करने के साथ-साथ आपको अपने पोर्टफोलियो को भी मॉनीटर करना है। अगर आपके पोर्टफोलियो में रिटर्न नहीं आ रहा है तो आप इसमें बदलाव करने पर भी विचार कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा