1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Credit Card पर नहीं मिलेगा 1 करोड़ रुपये का फ्री इंश्योरेंस, इस बैंक ने किया ऐलान- चेक करें डिटेल्स

Credit Card पर नहीं मिलेगा 1 करोड़ रुपये का फ्री इंश्योरेंस, इस बैंक ने किया ऐलान- चेक करें डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 17, 2025 06:07 pm IST,  Updated : Jun 17, 2025 06:07 pm IST

एसबीआई कार्ड ने अपने ग्राहकों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। भारतीय स्टेट बैंक की सब्सिडरी कंपनी एसबीआई कार्ड अपने कार्डहोल्डरों के लिए नए नियम लागू करने जा रही है।

credit card, sbi card, sbi credit card, sbi credit card new rules, SBI Card Elite, SBI Card Miles, S- India TV Hindi
बंद हो जाएगा 1 करोड़ रुपये का फ्री एयर एक्सिडेंट इंश्योरेंस कवरेज Image Source : PIXABAY

Credit Cards: क्रेडिट कार्ड अपनी अद्भुत क्षमताओं के दम पर तेजी से आम लोगों के बीच अपनी पहुंच बढ़ा रहा है। कैश न होने की स्थिति में क्रेडिट कार्ड से आप न सिर्फ शॉपिंग कर सकते हैं बल्कि ट्रैवल बुकिंग करने के साथ ही होटल में खाना भी खा सकते हैं। इसके अलावा, और भी कई जगहों पर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की जा सकती है। इतना ही नहीं, क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर यूजर्स को जबरदस्त कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट्स भी मिलते हैं। यही वजह है कि देश के में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। हालांकि, कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए एक बुरी खबर आ रही है।

बंद हो जाएगा 1 करोड़ रुपये का फ्री एयर एक्सिडेंट इंश्योरेंस कवरेज

एसबीआई कार्ड ने अपने ग्राहकों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। भारतीय स्टेट बैंक की सब्सिडरी कंपनी एसबीआई कार्ड अपने कार्डहोल्डरों के लिए नए नियम लागू करने जा रही है। ये नियम 15 जुलाई से लागू हो जाएंगे। एसबीआई कार्ड ने क्रेडिट कार्ड के साथ दिए जाने वाले 1 करोड़ रुपये के कॉम्प्लिमेंटरी एयर एक्सिडेंट इंश्योरेंस कवरेज को भी खत्म करने का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक SBI Card Elite, SBI Card Miles और SBI Card Miles Prime पर 15 जुलाई से 1 करोड़ रुपये का कॉम्प्लिमेंटरी एयर एक्सिडेंट इंश्योरेंस कवर नहीं मिलेगा। इसके अलावा SBI Card Prime और SBI Card Pulse पर मिलने वाला 50 लाख रुपये का कॉम्प्लिमेंटरी एयर एक्सिडेंट इंश्योरेंस कवर भी 15 जुलाई से बंद हो जाएगा। बताते चलें कि एसबीआई कार्ड अपने प्रीमियम कार्ड्स पर कॉम्प्लिमेंटरी यानी फ्री एयर एक्सिडेंट इंश्योरेंस कवर देती थी।

बदल जाएगा मिनिमम अमाउंट ड्यू के कैलकुलेशन का नियम

इसके साथ ही, एसबीआई कार्ड ने बताया कि नए नियमों के तहत बिलिंग साइकल में मिनिमम अमाउंट ड्यू (MAD) की गणना में जीएसटी का 100% + ईएमआई राशि का 100% + शुल्क/प्रभार का 100% + वित्त प्रभार का 100% + ओवरलिमिट राशि (यदि कोई हो) + बकाया शेष राशि का 2% शामिल किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा