1. Hindi News
  2. पैसा
  3. टैक्स
  4. सरकार को टैक्स सिस्टम और पॉलिसीज से जुड़े सुझाव देना चाहते हैं? CBIC ने लॉन्च किया है नया प्लेटफॉर्म

सरकार को टैक्स सिस्टम और पॉलिसीज से जुड़े सुझाव देना चाहते हैं? CBIC ने लॉन्च किया है नया प्लेटफॉर्म

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Dec 18, 2024 06:36 am IST,  Updated : Dec 18, 2024 06:38 am IST

सीबीआईसी ने कर-संबंधी जानकारी के एकमुश्त केंद्र के तौर पर 'सिटीजंस कॉर्नर' पोर्टल भी पेश किया है। यह करदाताओं को ज्ञान के साथ सशक्त बनाने के लिए स्व-अनुपालन को सरल बनाता है और कर नियमों के स्वैच्छिक पालन को प्रोत्साहित करता है।

इनकम टैक्स- India TV Hindi
इनकम टैक्स Image Source : FILE

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा-शुल्क बोर्ड (CBIC) ने व्यक्तियों और कंपनियों को टैक्स प्रोसेस एवं नीतियों में सुधार के सुझाव शेयर करने के लिए एक प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है। सीबीआईसी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि उसने‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ (EODB) प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है। बोर्ड ने एक संशोधित नागरिक चार्टर भी पेश किया है, जो प्रमुख करदाता सेवाओं के लिए अद्यतन समयसीमा और सेवा मानक प्रदान करता है।

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस

सीबीआईसी के चेयरमैन संजय कुमार अग्रवाल ने करदाताओं के अनुभव को बेहतर बनाने और पारदर्शिता बढ़ाने वाली इन पहल की शुरुआत की। अग्रवाल ने कहा,‘‘करदाताओं को सशक्त बनाकर और उनके सुझावों को शामिल कर हम एक ऐसी प्रणाली बना रहे हैं जो न केवल कुशल है, बल्कि नागरिकों की जरूरतों और आकांक्षाओं को भी दर्शाती है।’’सीबीआईसी ने कारोबारी सुगमता की दिशा में सक्षम बनाने वाले सुझाव देने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ टैब शुरू किया है। यह पहल व्यक्तियों और कंपनियों को कर प्रक्रियाओं एवं नीतियों में सुधार के लिए सुझाव साझा करने की अनुमति देती है।

सिटीजंस कॉर्नर पोर्टल

सीबीआईसी ने कर-संबंधी जानकारी के एकमुश्त केंद्र के तौर पर 'सिटीजंस कॉर्नर' पोर्टल भी पेश किया है। यह करदाताओं को ज्ञान के साथ सशक्त बनाने के लिए स्व-अनुपालन को सरल बनाता है और कर नियमों के स्वैच्छिक पालन को प्रोत्साहित करता है।

(पीटीआई/भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tax से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

tax