1. होम
  2. पैसा
  3. विषय
  4. Busines

BUSINES

  • उच्च डिग्रीधारी भारतीयों को ग्रीनकार्ड के लिए करना होगा 151 साल इंतजार: रिपोर्ट

    उच्च डिग्रीधारी भारतीयों को ग्रीनकार्ड के लिए करना होगा 151 साल इंतजार: रिपोर्ट

    अमेरिका में एक शोध संस्थान का अनुमान है कि उच्च डिग्री धारी भारतीयों को अमेरिका में ग्रीन कार्ड के लिए 150 साल से अधिक इंतजार करना पड़ेगा। शोध संस्थान केटो इंस्टिट्यूट ने ग्रीन कार्ड के लिए इंतजार की अवधि के बारे में अपनी गणना के आधार पर यह अनुमान व्यक्त किया है। यह अनुमान अमेरिका के नागरिकता व आव्रजन सेवा विभाग (USCIS) द्वारा हाल ही में जारी आवेदनों की संख्या पर आधारित है

    बिज़नेस | Jun 16, 2018, 04:29 PM IST
  • मुंबई से पुणे के बीच शुरू हो सकती है Hyperloop, सिर्फ 25 मिनट में सफर होगा पूरा

    मुंबई से पुणे के बीच शुरू हो सकती है Hyperloop, सिर्फ 25 मिनट में सफर होगा पूरा

    देश में मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन प्रोजोक्ट पर काम शुरू होने के बाद अब कम समय में ज्यादा सफर तय करने वाली एक और तकनीक Hyperloop One को शुरू करने पर विचार हो रहा है। महाराष्ट्र के मुंबई से पुणे के बीच Hyperloop One ट्रेन लगाने पर विचार हो रहा है और इसके लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस तकनीक और प्रोजेक्ट का पूरा ब्यौरा लेने के लिए अमेरिका के नवेदा में स्थित वर्जिन समूह के प्रोजेक्ट का दौरा करने के लिए गए हैं

    बिज़नेस | Jun 16, 2018, 03:23 PM IST
  • 90 करोड़ के पार पहुंची डेबिट कार्ड की संख्या, सबसे अधिक ग्राहक SBI के साथ लेकिन Paytm की ग्रोथ सबसे ज्यादा

    90 करोड़ के पार पहुंची डेबिट कार्ड की संख्या, सबसे अधिक ग्राहक SBI के साथ लेकिन Paytm की ग्रोथ सबसे ज्यादा

    पिछले 4 साल के दौरान देश में बैंकिंग सेवाओं में तेजी से ग्रोथ देखने को मिली है जिससे बैंकों के साथ नए ग्राहक जुड़े हैं और बैंकों की तरफ से ग्राहकों को ज्यादा मात्रा में डेबिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में डेबिट कार्ड का आंकड़ा 90 करोड़ को पार कर गया है

    बिज़नेस | Jun 16, 2018, 01:58 PM IST
  • पंजाब नैशनल बैंक अपने कर्मचारियों को देगा 10 करोड़ शेयर, बोर्ड ने दी मंजूरी

    पंजाब नैशनल बैंक अपने कर्मचारियों को देगा 10 करोड़ शेयर, बोर्ड ने दी मंजूरी

    14000 करोड़ रुपए के घोटाले की मार झेल रहे पंजाब नैशनल बैंक (PNB) ने अपने कर्मचारियों को शेयर देने का फैसला किया है। शुक्रवार को बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक बैंक के निदेशक मंडल ने 15 जून को हुई बैठक में कर्मचारियों को इक्विटी शेयर देने की मंजूरी दे दी है। कर्मचारियों को यह शेयर बैंक की इम्पलॉई शेयर परचेज स्कीम (PNB-ESPS) के तहत दिए जाएंगे

    बिज़नेस | Jun 16, 2018, 02:33 PM IST
  • खरीफ बुआई ने पकड़ी रफ्तार, गन्ने का रकबा 50 लाख हेक्टेयर के पार

    खरीफ बुआई ने पकड़ी रफ्तार, गन्ने का रकबा 50 लाख हेक्टेयर के पार

    देश में खरीफ फसलों की खेती शुरुआत में पिछड़ने के बाद अब सामान्य होने लगी है। मानसून के आगे बढ़ने के साथ खरीफ फसलों की बुआई ने भी रफ्तार पकड़ ली है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 15 जून तक देशभर में कुल 93.01 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की खेती हो चुकी है, पिछल साल इस दौरान 94.12 लाख हेक्टेयर में बुआई हो चुकी थी, सामान्य तौर पर इस दौरान औसतन 91.48 लाख हेक्टेयर में फसल लगती है

    बाजार | Jun 16, 2018, 11:22 AM IST
Advertisement
Advertisement
  • खाने का तेल महंगा होने की आशंका और बढ़ी, सरकार ने गैर पाम तेलों पर आयात शुल्क बढ़ाया

    खाने का तेल महंगा होने की आशंका और बढ़ी, सरकार ने गैर पाम तेलों पर आयात शुल्क बढ़ाया

    खाने के तेल के दाम बढ़ने की आशंका बढ़ गई है, तेल और तिलहन पर स्टॉक लिमिट हटाने के बाद अब सरकार ने गैर पाम खाद्य तेलों पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार ने घरेलू तिलहन उत्पादकों और तेल उत्पादकों के हितों के संरक्षण के लिए क्रूड और रिफाइंड गैर पाम खाद्य तेलों पर आयात शुल्क में पांच से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि की है।

    बाजार | Jun 15, 2018, 08:38 AM IST
  • सेंसेक्स 139 प्वाइंट घटकर बंद, IT और PSU बैंक शेयरों में सबसे ज्याद गिरावट

    सेंसेक्स 139 प्वाइंट घटकर बंद, IT और PSU बैंक शेयरों में सबसे ज्याद गिरावट

    सरकारी बैंक और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट की वजह से गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 139.34 प्वाइंट की गिरावट के साथ 35599.82 पर बंद हुआ है, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 48.65 प्वाइंट की कमजोरी के साथ 10808.05 के स्तर पर बंद हुआ

    बाजार | Jun 14, 2018, 03:47 PM IST
  • खाने के तेल और तिलहन पर स्टॉक लिमिट हटी, कीमतों में हो सकती है बढ़ोतरी

    खाने के तेल और तिलहन पर स्टॉक लिमिट हटी, कीमतों में हो सकती है बढ़ोतरी

    केंद्र सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए वनस्पति तेल और तिलहन पर स्टॉक लिमिट खत्म कर दी है जिससे खाने के तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। स्टॉक लिमिट खत्म होने के बाद अब व्यापारी अपनी मर्जी के मुताबिक तेल और तिलहन का स्टॉक रख सकेंगे और ज्यादा स्टॉक रखने पर उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं होगी

    बाजार | Jun 14, 2018, 02:46 PM IST
  • Infosys के 100 शेयर निवेशकों को बना चुके हैं करोड़पति, कंपनी को पूरे हुए 25 साल

    Infosys के 100 शेयर निवेशकों को बना चुके हैं करोड़पति, कंपनी को पूरे हुए 25 साल

    देश की दिग्गज आईटी कंपनी Infosys को शेयर बाजार में लिस्ट हुए आज पूरे 25 साल बीत चुके हैं। 25 साल पहले इस कंपनी में अगर किसी ने निवेश किया होगा और अपना निवेश बनाए रखा होगा तो वह लखपती तो जरूर है। Infosys फरवरी 1993 को पहली बार IPO लेकर आई थी और उसके बाद 14 जून 1993 को यह शेयर बाजार पर लिस्ट होने वाली पहली आईटी कंपनी थी

    बिज़नेस | Jun 14, 2018, 10:45 AM IST
  • Football World Cup 2018: Jio और Airtel उपभोक्ता फ्री में देख सकेंगे मैच, करना होगा ये काम

    Football World Cup 2018: Jio और Airtel उपभोक्ता फ्री में देख सकेंगे मैच, करना होगा ये काम

    फुटबाल का महाकुंभ (FIFA World Cup 2018) आज से रूस में शुरू होने जा रहा है और खेल के इस महा आयोजन को एक मौके की तरह देखते हुए भारत की टेलिकॉम कंपनियां भी मैदान में कूद गई हैं। देश की दो बड़ी टेलिकॉम कंपनियां भारती एयरटेल और रिलायंस जियो ने FIFA World Cup 2018 के मैचों का सीधा प्रसारण अपने ग्राहकों को फ्री में उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इससे पहले ये दोनो कंपनियां अपने ग्राहकों को फ्री में IPL के मैच दिखा चुकी हैं

    बिज़नेस | Jun 14, 2018, 10:20 AM IST
Advertisement