1. होम
  2. Profile
  3. Mukesh Khanna
Mukesh Khanna

Mukesh Khanna

मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna)
मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) एक भारतीय टेलीविजन और फ़िल्म अभिनेता हैं। इसके अलावा वो चिल्ड्रेन फिल्म सोसाइटी के चेयरमैन भी हैं। मुकेश खन्ना का जन्म 19 जुलाई को मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होंने कई हिन्दी सीरियल्स और फ़िल्मों में अभिनय किया है। मुकेश खन्ना अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1981 में बनी रूही फ़िल्म से की थी। मुकेश खन्ना को सबसे पहले पहचान मिली महाभारत सीरियल से, इस सीरियल में उन्होंने भीष्म का अभिनय किया था। इसके बाद उन्होंने शक्तिमान सीरियल बनाया। इससे उन्हें बहुत ज्यादा प्रसिद्धि मिली, बड़ों के साथ-साथ अब बच्चे भी मुकेश खन्ना को अपना हीरो मानने लगे थे। मुकेश खन्ना का जन्म 19 जून, 1958 को मुम्बई ,महाराष्ट्र ,भारत में हुआ। इन्होंने अपनी स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद सन् 1981 में फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा। खन्ना ने अपनी शिक्षा भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान से पूरी की थी। इन्होंने अपनी जब विद्यालयी शिक्षा शुरू की थी तब फ़िल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह तथा शक्ति कपूर भी उसी विद्यालय में पढ़ते थे जिसमें खन्ना पढ़ाई करते थे।
Read more

Mukesh Khanna

Advertisement
Advertisement
Advertisement