1. होम
  2. प्रोफ़ाइल
  3. Ravishankar Prasad
  4. Video
Ravishankar Prasad

Ravishankar Prasad

रवि शंकर प्रसाद
रवि शंकर प्रसाद केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री हैं, इससे पहले पीएम मोदी की सरकार के पहले कार्यकाल में भी वे कैबिनेट मंत्री थे। 30 अगस्त, 1958 को जन्मे प्रसाद भारत के मुख्य राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अग्रणी सदस्यों में से एक हैं। वे भारत के सर्वोच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। राजग सरकार के कार्यकाल के दौरान जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे, रविशंकर प्रसाद ने कोयला एवं खान मंत्रालय, विधि एवं न्याय मंत्रालय एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। रवि शंकर प्रसाद का भाजपा में उभार इतनी तेज़ी से हुआ कि किसी भी दूसरे नेता को ईर्ष्या हो सकती है। बिहार में सन 1974 के जेपी आंदोलन से जुड़े रह कर 1975 में आपातकाल के दौरान एक विरोध प्रदर्शन के समय गिरफ़्तार हुए रविशंकर प्रसाद की कांग्रेस विरोधी पहचान तभी से बनने लगी।
Read more

Ravishankar Prasad