1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. उड़ता पंजाब... 'ड्रग्स के नशे में' सड़क पर झूमती मिली लड़की, VIDEO शेयर कर BJP नेता ने मान सरकार पर साधा निशाना

उड़ता पंजाब... 'ड्रग्स के नशे में' सड़क पर झूमती मिली लड़की, VIDEO शेयर कर BJP नेता ने मान सरकार पर साधा निशाना

 Published : Jun 25, 2024 08:34 am IST,  Updated : Jun 25, 2024 08:40 am IST

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया एक्स पर एक लड़की का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सड़क पर नशे में दिख रही है। उन्होंने आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप नेताओं की सीधी संलिप्तता से पंजाब में नशा बेचा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल...- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल लड़की का वीडियो Image Source : X- @MSSIRSA

पंजाब के अमृतसर में देर रात में नशे की हालत में सड़क पर झूमती हुई एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो अमृतसर के मोहकपुरा थाने के अंतर्गत जीटी रोड का है। वीडियो वायरल होने से सरकार और प्रशासन की तरफ से नशे के खिलाफ किए जा रहे दावों की पोल खोल दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसे अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है और पंजाब में नशे की समस्या व इस समस्या को खत्म करने में विफल रहने के लिए आप सरकार को दोषी ठहराया।

वीडियो में क्या?

बीजेपी नेता ने जिस लड़की का वीडियो शेयर किया है, उसमें वह लड़की अमृतसर की सड़कों पर नशे में धुत दिखाई दे रही है। वीडियों में दिख रहा है उसने इतना ज्यादा नशा किया हुआ है कि वह ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही है। सिरसा ने वीडियो पोस्ट कर लिखा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने सरकार में आते ही 3 महीने में पंजाब को नशा मुक्त करने का वादा किया था। आज उस समय को बीते दो साल बीत चुके है लेकिन नशा पूरे पंजाब में धड़ल्ले से बिक रहा है। उन्होंने लिखा है, ''अमृतसर में देर रात को नशे की हालत में एक युवती का वीडियो आप सरकार की नाकामी को दर्शाता है! आपने पंजाब के लिए क्या किया है, भगवंत मान जी? आप 3 महीने में नशा खत्म करने का वादा करके सत्ता में आए थे, लेकिन अब आपकी ही पार्टी के लोग इसमें शामिल हैं!''

'AAP विधायकों-सांसदों की संलिप्तता से ड्रग माफिया हुआ मजबूत'

सिरसा ने आरोप लगाया कि सीएम भगवंत मान के लालच के कारण पंजाब के युवा मौत के कगार पर हैं। उन्होंने लिखा है, ''आप विधायकों और सांसदों की सीधी संलिप्तता से ड्रग माफिया मजबूत हो गया है…भगवंत मान के लालच के कारण पंजाब का युवा मर रहा है।''  

वहीं, आपको बता दें कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के अनुसार, पंजाब में लगभग 35% घरों में मादक द्रव्यों के सेवन की समस्या है। युवाओं में नशीली दवाओं के उपयोग की समस्या लंबे समय से पंजाब राज्य को परेशान कर रही है और यह एक बड़ी समस्या बनी हुई है।

पहले भी वायरल हो चुके हैं ऐसे वीडियो

पंजाब में नशे के आदि युवाओं के इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे वीडियो वायरल हो चुके हैं। वहीं लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार नशे को खत्म करने के लाख दावे करती है, लेकिन पंजाब के गांव-गांव में नशा खुलेआम बिक रहा है।

यह भी पढ़ें-

भगवंत मान का ऐलान- ड्रग्स तस्करी में शामिल पुलिस अधिकारी होंगे बर्खास्त, संपत्ति भी होगी कुर्क

सभी पैरेंट्स के लिए झकझोर देने वाली खबर! मॉल में 'टॉय ट्रेन' से हुआ ऐसा हादसा, पल भर में सबकुछ छिन गया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।