1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर लड़की ने बाथरूम के गीजर में लगाया स्पाई कैमरा, दोस्तों की बनाई अश्लील वीडियो; ऐसे फूटा भांडा

ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर लड़की ने बाथरूम के गीजर में लगाया स्पाई कैमरा, दोस्तों की बनाई अश्लील वीडियो; ऐसे फूटा भांडा

 Published : Nov 30, 2023 08:18 am IST,  Updated : Nov 30, 2023 08:18 am IST

चंडीगढ़ में एक पीजी के बाथरूम में स्पाई कैमरा लगाकर वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर ऐसा किया था।

spy camera- India TV Hindi
बाथरूम में स्पाई कैमरा (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

चंडीगढ़ से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां एक लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर अपनी ही सहेलियों की अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश की। चंडीगढ़ में एक किराये के मकान (PG) में लड़कियों के वॉशरूम में लगे गीजर में एक खुफिया कैमरा पाए जाने के बाद एक लड़की और उसके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक ने मामले की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि यह कैमरा कुछ दिन पहले घर में किराये पर रहने आई एक युवती द्वारा लगाया गया था, और इस घर में चार अन्य युवतियां पहले से ही किराये पर रहती हैं।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

इस पूरे मामले का खुलासा उस दौरान हुआ जब एक लड़की बाथरूम में गई और गीजर के ऊपर रखे कैमरे पर उसकी नजर पड़ी। उसने इस बारे में अपने साथियों को सूचना दी। इसके बाद सभी युवतियों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर यह कैमरा लगाया था और उसी ने उपकरण उपलब्ध कराये थे, ताकि अन्य लड़कियों की नहाने की वीडियों ब्वॉयफ्रेंड के पास भेज सके।

पुलिस ने क्या कहा?

चंडीगढ़ पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक गुरमुख सिंह ने बताया कि सेक्टर-22 में किराए पर रहने वाली एक युवती ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा, ‘‘पाया गया कि किराये पर रहने वाली लड़कियों में से एक ने कैमरे को लगाया था। हमने उसे और सेक्टर-20 में रहने वाले उसके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘दोनों से विस्तार से पूछताछ की गई है। उनके मोबाइल फोन और उपकरणों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। आरोपी युवती ने बताया कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था।’’

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।