1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. अब कैसी है पंजाब CM भगवंत मान की तबीयत? लॉ हार्ट रेट की शिकायत के बाद अस्पताल में हैं एडमिट

अब कैसी है पंजाब CM भगवंत मान की तबीयत? लॉ हार्ट रेट की शिकायत के बाद अस्पताल में हैं एडमिट

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 10, 2025 06:50 pm IST,  Updated : Sep 10, 2025 06:50 pm IST

भगवंत मान को 5 सितंबर को थकान और हृदय गति सामान्य नहीं होने की शिकायत के बाद फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएम ने सोमवार को अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की थी।

punjab cm bhagwant mann- India TV Hindi
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। Image Source : PTI

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि अब उनकी हालत में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और डॉक्टर उन्हें गुरुवार को छुट्टी दिए जाने की संभावना पर विचार कर रहे हैं। मान को पिछले सप्ताह थकान और हृदय गति सामान्य नहीं होने की शिकायत के बाद मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

फोर्टिस से आया हेल्थ अपडेट

फोर्टिस अस्पताल ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘भगवंत मान के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उनके स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण संकेतक स्थिर बने हुए हैं।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की एक टीम बारीकी से नजर रख रही है और कल छुट्टी दिए जाने की संभावना का आकलन कर रही है।’’

अस्पताल से की थी बैठक की अध्यक्षता

बता दें कि 51 वर्षीय भगवंत मान को पांच सितंबर को थकान और हृदय गति सामान्य नहीं होने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री ने सोमवार को अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की थी। इससे पहले, उनकी अस्वस्थता के कारण कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गई थी। मान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर भी नहीं जा पाए थे।  

केजरीवाल ने CM से की थी मुलाकात

अरविंद केजरीवाल ने सीएम मान से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर मान से मुलाकात की थी। इसके बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कपूरथला जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सुल्तानपुर लोधी का दौरा किया और राज्य में चलाए जा रहे राहत कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत भी की। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक 51 लोगों की मौत, 1.84 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद

हरियाणा के CM नायब सैनी ने राहत सामग्री से लदे 20 ट्रक पंजाब भेजे, बोले- पड़ोसी धर्म निभा रहे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।