1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. ये क्या! कार से आईं 2 लड़कियां और चुरा ले गईं फूल के गमले, CCTV में कैद हुआ पूरा मंजर

ये क्या! कार से आईं 2 लड़कियां और चुरा ले गईं फूल के गमले, CCTV में कैद हुआ पूरा मंजर

 Reported By: Puneet Pareenja, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Nov 15, 2023 09:18 am IST,  Updated : Nov 15, 2023 09:18 am IST

चोरी करते समय शायद ही इन लड़कियों को ध्यान रहा होगा कि उनकी यह चोरी कैमरे में कैद हो जाएगी। कभी ये लड़कियां पैदल तो कभी कार से आती हैं और सेक्टर-78 में बने आलीशान मकानों के बाहर सजावट के लिए रखे गए गमलों को उठाकर रफ्फूचक्कर हो जाती हैं।

दोनों लड़कियों का...- India TV Hindi
दोनों लड़कियों का कारनामा घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया Image Source : INDIA TV

घर से साइकिल और मोटरसाइकिल तो चोरी हो ही रहे थे लेकिन अब घर के बाहर से गमले भी चोरी होने लगे हैं। मामला तब और वायरल हो जाता है जब चोरी कार में आई कोई लड़की करे। एक ऐसी ही घटना पंजाब के मोहाली में घटी है। मोहाली के सेक्टर-78 में दो लड़कियों का ग्रुप सक्रिय है जोकि रात के वक्त कोठियों के बाहर से गमले चुराकर भाग जाती हैं। कभी ये लड़कियां पैदल तो कभी कार से आती हैं और सेक्टर-78 में बने आलीशान मकानों के बाहर सजावट के लिए रखे गए गमलों को उठाकर रफ्फूचक्कर हो जाती हैं।

कार में आई लड़कियों का कारनामा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 2 लड़कियां कार से आती हैं। पहले वह ताक-झांक कर सुनिश्चित करती हैं कि कोई है तो नहीं। इसके बाद जब वह पक्का कर लेती हैं कि कोई नहीं है जो उनकी पूरी हरकत को देख सके तो वह कार से निकलने का फैसला करती हैं। इसके बाद वह गमले चोरी करती हैं। चोरी करने के बाद दोनों लड़कियां कार में बैठकर निकल जाती हैं। चोरी करते समय शायद ही उन्हें ध्यान रहा होगा कि उनकी यह चोरी कैमरे में कैद हो जाएगी।

देखें वीडियो-

इन लड़कियों के गमले चुराने के कई सीसीटीवी वीडियो अब सामने आए हैं जिसके बाद पुलिस इन वीडियोज के आधार पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।