1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. जालंधर से लापता 3 लड़कियों के शव बरामद, अपने ही घर के बक्से में मिली लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस

जालंधर से लापता 3 लड़कियों के शव बरामद, अपने ही घर के बक्से में मिली लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Oct 02, 2023 01:14 pm IST,  Updated : Oct 02, 2023 01:14 pm IST

पंजाब के जालंधर से गायब 3 लड़कियों के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इन लड़कियों की आयु 4 वर्ष से लेकर 9 वर्ष के बीच बताई जा रही है। लड़कियों का शव उनके ही घर में रखे लोहे के बक्से से बरामद की गई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Punjab 3 missing sisters dead body found in iron trunk in jalandhar - India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: पंजाब के जालंधर में सोमवार की सुबह एक प्रवासी मजदूर की तीन बेटियां अपने ही घर में मृत मिलीं। पुलिस ने कहा कि मृत लड़कियों की आयु 4 साल से लेकर 9 साल के बीच है। पुलिस ने बताया कि जालंधर में मकसूदन की घर की तलाशी के दौरान तीनों लड़कियों के शव एक लोहे के बक्से से बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक लड़कियों की पहचान अमृता कुमार (9 वर्ष) शक्ति कुमारी (7 वर्ष) और कंचन कुमार (4 वर्ष) के रूप में हुई है जो रविवार शाम से ही लापता थीं। मृत लड़कियों के माता पिता ने रविवार की रात 8.15 बजे तलाशी शुरू की जिसके बाद पुलिस को रात 11 बजे इसकी सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। 

बक्से में मिला लड़कियों का शव

पुलिस ने सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर लिया और तलाशी में जुट गई। पुलिस ने इस दौरान परिवार के सदस्यों के भी बयान लिए। परिजनों ने बताया कि लड़कियां रविवार को घर पर खेल रही थीं। इस मामले पर जालंधर (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच जारी है। परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि तीनों बहनों ने खेलते हुए खुद को लोहे की संदूक में छिपा लिया, जिसके तुरंत बाद बक्सा अपने आप बंद हो गया और दम घुटने से तीनों लड़कियों की मौत हो गई है।'

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि रविवार को पुलिस की टीम ने रातभर लड़कियों की खोजबीन की लेकिन उनके हाथ कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद अगले दिन सुबह मृत लड़कियों की तलाशी उनके घर में ही की गई। तलाशी के दौरान तीनों लड़कियों का शव घर में रखे एक लोहे के बक्से से बरामद की गई। बक्से से शव मिलने के बाद पुलिस भी दंग रह गई। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक शवों पर चोट के निशाना नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम कोई भी तर्क देने से पहले इस मामले के सभी एंगलों से जांच कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।