1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. अब पंजाब के स्कूल-कॉलेज में नहीं मिलेगी एनर्जी ड्रिंक, सरकार ने लगाई रोक

अब पंजाब के स्कूल-कॉलेज में नहीं मिलेगी एनर्जी ड्रिंक, सरकार ने लगाई रोक

 Reported By: Puneet Pareenja Edited By: Akash Mishra
 Published : Apr 21, 2025 08:27 pm IST,  Updated : Apr 21, 2025 08:27 pm IST

पंजाब में स्कूल-कॉलेजों की कैंटीन में अब एनर्जी ड्रिंक नहीं मिलेगी, सरकार ने इसकी बिक्री पर रोक लगा दी है। साथ ही एनर्जी ड्रिंक से होने वाले नुकसानों को लेकर एक सर्वे भी करावाया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर के दायरे में और स्कूल-कॉलेजों की कैंटीन में एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर रोक लगा दी है। इससे पहले पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने इसे लेकर मौखिक आदेश दिए थे। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने तय किया है कि एनर्जी ड्रिंक से होने वाले नुकसानों को लेकर सरकार के द्वारा सर्वे करवाया जाएगा और सर्वे के नतीजों के आधार पर एनर्जी ड्रिंक को पूरे पंजाब में बैन करने पर भी विचार किया जा सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।