1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. SYL मुद्दे पर घिरे भगवंत मान, बीजेपी सहित अन्य पार्टी के नेताओं ने CM आवास का किया घेराव

SYL मुद्दे पर घिरे भगवंत मान, बीजेपी सहित अन्य पार्टी के नेताओं ने CM आवास का किया घेराव

 Reported By: Puneet Pareenja, Edited By: Malaika Imam
 Published : Oct 07, 2023 01:39 pm IST,  Updated : Oct 07, 2023 01:41 pm IST

SYL मुद्दे पर पंजाब की भगवंत मान सरकार घिर गई है। इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट पंजाब सरकार को फटकार लगा चुकी है। इस बीच, बीजेपी सहित अन्य पार्टी के नेताओं ने सीएम भगवंत मान के घर का घेराव किया है।

भगवंत मान- India TV Hindi
भगवंत मान Image Source : FILE PHOTO

सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर मुद्दे पर पंजाब की भगवंत मान सरकार घिरती जा रही है। पंजाब बीजेपी कोर कमेटी की आज बैठक हुई। इसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और अन्य पार्टी के नेता SYL मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर का घेराव कर प्रदर्शन कर रहे हैं। SYL के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर पंजाब का पक्ष ठीक से नहीं रखने और दोहरे रवैये का आरोप है। 

SYL मुद्दे पर SC में हुई सुनवाई

बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट में हरियाणा और पंजाब के सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद पर सुनवाई हुई। इस दौरान शीर्ष कोर्ट ने पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई। बुधवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को कहा कि वह इस मुद्दे पर सियासत नहीं करे। कोर्ट ने कहा कि पंजाब सरकार कानून से ऊपर नहीं है। सुप्रीम कोर्ट को सख्त आदेश देने के लिए मजबूर न करें।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

SYL के मुद्दे पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट पंजाब सरकार के रवैये से काफी नाराज दिखी। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि पंजाब सरकार इस मामले में आगे बढ़े। अगर सुप्रीम कोर्ट समाधान की तरफ बढ़ रही है, तो पंजाब सरकार भी पॉजिटिव रुख दिखाए। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में होने वाली डेवलपमेंट के बारे में रिपोर्ट देने को कहा। इस मामले की अगली सुनवाई अब जनवरी 2024 में होगी।

भगवंत मान पर आरोप

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद विपक्षी दल के नेता सीएम भवगवंत मान पर हमलावर हैं। रोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को कहा कि पंजाबी और उनकी पार्टी राज्य से हरियाणा में पानी की एक बूंद भी नहीं जाने देंगे। दल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी(AAP) पर SYL के मुद्दे पर पंजाब के हितों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।