1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus संक्रमण से 12 और मौत, 1852 नये मामले

राजस्थान में Coronavirus संक्रमण से 12 और मौत, 1852 नये मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2020 08:16 pm IST,  Updated : Oct 24, 2020 08:16 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के शनिवार को 1852 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 1,84,422 हो गई है। वहीं संक्रमण से 12 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में महामारी से मरने वालों का कुल आंकड़ा 1826 तक पहुंच गया।

1,852 fresh COVID-19 cases take Rajasthan's tally to 1,84,422- India TV Hindi
1,852 fresh COVID-19 cases take Rajasthan's tally to 1,84,422 Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के शनिवार को 1852 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 1,84,422 हो गई है। वहीं संक्रमण से 12 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में महामारी से मरने वालों का कुल आंकड़ा 1826 तक पहुंच गया। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और मौत हुई हैं जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1826 हो गयी। 

Related Stories

अधिकारियों ने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 361, जोधपुर में 176, बीकानेर में 134, अजमेर में 134, कोटा में 115, भरतपुर में 92 व पाली में 74 मौत हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,65,496 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। 

इसके साथ ही शनिवार को संक्रमण के 1852 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 1,84,422 हो गयी जिनमें से 17,100 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 345, जोधपुर में 209, बीकानेर में 202, गंगानगर में 186, अलवर में 99, सीकर में 117, अजमेर में 100, जालौर में 98, कोटा में 62 व नागौर में 57 नये संक्रमित शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।