1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus संक्रमण से एक और मौत, सामने आए Covid-19 के 122 नये मामले

राजस्थान में Coronavirus संक्रमण से एक और मौत, सामने आए Covid-19 के 122 नये मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 19, 2020 11:12 am IST,  Updated : May 19, 2020 11:12 am IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से आज एक व्यक्ति की मौत हो गयी जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 139 हो गयी है।

122 new cases of coronavirus reported in Rajasthan- India TV Hindi
122 new cases of coronavirus reported in Rajasthan Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से आज एक व्यक्ति की मौत हो गयी जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 139 हो गयी है। इस बीच संक्रमण के 122 नये मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 5629 हो गयी है।

Related Stories

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को नागौर में एक और संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गयी। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 139 हो गयी है।

केवल जयपुर में ही कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 68 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 12 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

इस बीच राज्य में सोमवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 122 नये मामले सामने आए। इनमें जयपुर में दो, डूंगरपुर में 48, नागौर में 16, उदयपुर में 10 व पाली में 23 नये मामले शामिल हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।