1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोरोना संकट: कृषि भवन में स्थित खाद्य मंत्रालय का कार्यालय सेनेटाइजेशन के लिए हुआ सील

कोरोना संकट: कृषि भवन में स्थित खाद्य मंत्रालय का कार्यालय सेनेटाइजेशन के लिए हुआ सील

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 19, 2020 10:53 am IST,  Updated : May 19, 2020 10:53 am IST

पशुपालन विभाग में कोरोना का मामला मिलने के बाद लिया गया फैसला

Corona Crisis- India TV Hindi
Corona Crisis Image Source : AP

नई दिल्ली। केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान का कार्यालय और मध्य दिल्ली में कृषि भवन में स्थित उनके मंत्रालय के एक हिस्से को सील कर दिया गया है। मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के एक अधिकारी के कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। एक आधिकारिक आदेश में कहा गया, “पशुपालन और डेयरी विभाग में हाल में कोरोना वायरस का एक मामला मिलने के बाद यह फैसला किया गया है कि कृषि भवन में खाद्य एवं जन वितरण विभाग का कार्यालय संक्रमणमुक्त बनाए जाने के लिए 19 मई और 20 मई को बंद रहेगा।”

पासवान के मंत्रालय के तहत दो विभाग हैं - खाद्य एवं जन वितरण विभाग और उपभोक्ता मामला विभाग। नयी दिल्ली के राजपथ इलाके में स्थित कृषि भवन में कृषि, ग्रामीण विकास और पंचायती राज समेत कई अन्य मंत्रालयों के भवन हैं। नयी दिल्ली में नीति आयोग भवन को एक कर्मी के संक्रमित पाए जाने के बाद 28 अप्रैल को सील कर दिया गया था। पांच मई को कानून मंत्रालय के एक अधिकारी में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद शास्त्री भवन की एक मंजिल को सील कर दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा