1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus संक्रमण से 17 और लोगों की मौत, सामने आए 1,511 नये मामले

राजस्थान में Coronavirus संक्रमण से 17 और लोगों की मौत, सामने आए 1,511 नये मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 09, 2020 08:53 pm IST,  Updated : Dec 09, 2020 08:53 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 17 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से कुल मरने वालों का आंकड़ा 2,485 तक पहुंच गया है। वहीं राज्य में संक्रमण के 1,511 नये मामले आये। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,85,627 हो गई है।

17 more COVID deaths, 1,511 new cases in Rajasthan- India TV Hindi
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 17 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से कुल मरने वालों का आंकड़ा 2,485 तक पहुंच गया है। Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 17 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से कुल मरने वालों का आंकड़ा 2,485 तक पहुंच गया है। वहीं राज्य में संक्रमण के 1,511 नये मामले आये। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,85,627 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से और 17 लोगों की मौत हुई है जिससे राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2,485 हो गयी। 

Related Stories

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण से राज्य में अब तक जयपुर में 466, जोधपुर में 259, अजमेर में 203, बीकानेर में 164, कोटा में 153, भरतपुर में 115, उदयपुर में 105 और पाली में 99 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य में 2,577 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए। राज्य में अब तक कुल 2,63,350 लोग ठीक हो चुके हैं। 

बुधवार को संक्रमण के 1511 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,85,627 हो गयी जिनमें से 19,792 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 401, जोधपुर में 205, अजमेर में 81, भीलवाड़ा में 79,उदयपुर में 75, कोटा—नागौर—भरतपुर में 61—61 नये संक्रमित शामिल हैं।

इस बीच राजस्थान सरकार ने भी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए प्रतिरक्षण टीकाकरण के पहले चरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि पहले चरण में राजकीय व निजी चिकित्सा सेवा एवं महिला-बाल विकास के विभाग के कार्मिकों को टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया जायेगा। 

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में टीकाकरण अभियान निर्देशन पर विस्तार से चर्चा की गयी। हालांकि वैक्सीन की उपलब्धता व टीकाकरण कब से शुरू होगा, इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।