1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. खेत जा रही महिला पर भालू का हमला, बचाने पहुंचे लोगों पर भी किया अटैक, 4 घायल अस्पताल में भर्ती

खेत जा रही महिला पर भालू का हमला, बचाने पहुंचे लोगों पर भी किया अटैक, 4 घायल अस्पताल में भर्ती

 Published : Jul 26, 2026 09:25 pm IST,  Updated : Jul 26, 2026 09:25 pm IST

भालू का हमला होने पर महिला ने शोर मचाकर गांव के लोगों को बुलाया। हालांकि, भालू ने उन पर भी हमला कर दिया और कुल चार लोग घायल हो गए। हालांकि, अन्य लोगों को आता देखकर भालू जंगल में भाग गया।

Bear Attack- India TV Hindi
गांव के लोगों पर भालू का हमला Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के अजमेर में एक भालू के हमले में चार लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। जानकारी के अनुसार गांव की महिला खेत की तरफ जा रही थी। इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। महिला मदद के लिए जोर से चिल्लाई तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ऐसे में भालू ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया। हालांकि, लोगों की संख्या बढ़ने पर वह जंगल की तरफ भाग गया। इस तरह सभी की जान बच गई। महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना अजमेर के खोड़ा गणेश के पास बसे बुबानी गांव की है। यहां सुबह नरेगा में काम करने जा रही महिला पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई, जिसकी चिल्लाने की आवाज सुनकर क्षेत्रवासी वहां पहुंचे तो भालू ने उन पर भी हमला कर दिया। गांव वालों की ज्यादा भीड़ होने के कारण भालू जंगल में भाग गया।

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में चल रहा इलाज

इस हमले में बुबानी गांव के चार लोग घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए यज्ञ नारायण हॉस्पिटल ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हो उन्हें अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। भालू के हमले में नानूराम,रतनलाल मेघवंशी,जितेंद्र रावत और शोभा देवी घायल हुए हैं। सभी घायलों को समाजसेवी तेजाराम मेघवंशी ने  राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचाया।

वन विभाग की टीम कर रही तलाश

प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद वन विभाग अलर्ट हुआ और वन विभाग की टीम ने भालू की तलाश शुरू कर दी है। गांव के लोगों ने भी उसे ढूंढ़ने की कोशिश की, लेकिन भालू दोबारा नजर नहीं आया। फिलहाल गांव वालों को सतर्क रहने के लिए कहा है और जंगल की तरफ जाने के लिए मना किया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वन विभाग की टीम का कहना है कि वह भालू को ढूंढने का प्रयास करेंगे।

(अजमेर से राजकुमार वर्मा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

ट्रेन पकड़ने गए तो मगरमच्छ मिला! कोटा के रेलवे स्टेशन पर घूमता दिखा 5 फीट लंबा क्रोकोडाइल; यात्रियों ने बनाया VIDEO

घनी बस्ती में घुसा तेंदुआ, 3 लोगों पर हमला कर शराब की दुकान में छिपकर बैठा, CCTV में कैद हुई घटना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।