1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. अजमेर दरगाह के पास होटल बुराक में लगी भीषण आग, शुक्रवार के दिन भी भारी भीड़, बड़ा हादसा टला

अजमेर दरगाह के पास होटल बुराक में लगी भीषण आग, शुक्रवार के दिन भी भारी भीड़, बड़ा हादसा टला

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 29, 2026 11:13 pm IST,  Updated : May 29, 2026 11:13 pm IST

आग दरगाह के मुख्य गेट के पास होटल बुराक मंजिल में लगी थी। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। शुक्रवार होने के कारण दरगाह के पास भारी भीड़ थी। ऐसे में बड़ी जन हानि हो सकती थी।

Hotel Burraq fire- India TV Hindi
होटल बुराक में आग Image Source : REPORTER INPUT

अजमेर ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के मुख्य द्वार के सामने स्थित होटल बुराक मंजिल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब होटल की रसोई में अचानक आग लग गई।  जानकारी के अनुसार रसोई में रखे गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने के बाद आग भड़कने की आशंका जताई गई, जिससे होटल कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

होटल दरगाह के मुख्य द्वार के पास होने के कारण वहां पर काफी भीड़ रहती है और वैसे भी शुक्रवार होने की वजह से आज दरगाह में और आसपास के क्षेत्र में भीड़ अधिक थी, लेकिन  समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

कुछ ही देर में काबू हुई आग

घटना के दौरान होटल कर्मचारियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और न ही किसी के घायल होने की सूचना है।

आग लगने का कारण साफ नहीं

फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है, जबकि होटल संचालक और दुकानदार का दावा है कि गैस सिलेंडर के पाइप में आग लगने से यह घटना हुई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

दमकल कर्मी ने क्या बताया?

फायरमैन मुकेश मीणा ने बताया, "हमको सूचना मिली थी कंट्रोल रूम से कि निजामगढ़ दिल्ली दरगाह बाजार के पास किसी दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही हमारी दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से रेस्टोरेंट में लगी थी और फर्नीचर ने आग पकड़ ली। इसको पूरी तरह से बुझा दिया गया है। इसमें किसी प्रकार की कोई जनहानी नहीं हुई है। आग की वजह लगभग शॉर्ट सर्किट लग रहा है। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हुई है।

(अजमेर से राजकुमार वर्मा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

शॉकिंग! MD ड्रग के काले कारोबार में महिलाओं की एंट्री, पुलिस ने दबोचा; जोधपुर का चौंकाने वाला मामला

कोटा में रेलवे अंडरपास निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी ढहने से 2 इंजीनियर दबे; दोनों की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।