1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. अपनी बर्थडे पार्टी में नागिन डांस के दौरान सच में आ गया कोबरा, हाथ में लेकर नाचने लगा तो नागराज ने डसा; सामने आया VIDEO

अपनी बर्थडे पार्टी में नागिन डांस के दौरान सच में आ गया कोबरा, हाथ में लेकर नाचने लगा तो नागराज ने डसा; सामने आया VIDEO

 Published : Aug 23, 2023 02:00 pm IST,  Updated : Aug 23, 2023 02:00 pm IST

बर्थडे मना रहे दीपक ने नशे में होने के कारण सांप को पकड़ लिया। उसे काफी मना किया लेकिन वो नहीं माना। उसे रात में ही जयपुर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

alwar snake- India TV Hindi
सांप को हाथ में लेकर डांस करने लगा तो नागराज ने युवक को डस लिया Image Source : INDIA TV

राजस्थान के अलवर में एक युवक को अपने जन्मदिन की पार्टी में सांप को हाथ में लेकर डांस करना भारी पड़ गया। युवक अपनी बर्थडे पार्टी में डीजे पर नागिन की धुन बजाकर डांस कर रहा था तभी एकाएक मौके पर एक कोबरा सांप निकल आया। युवक ने कोबरा को अपने हाथ से उठा लिया और उसके साथ डांस करने लगा। लेकिन युवक की इस हरकत से नागराज नाराज हो गए और गुस्से में युवक को डस लिया। फिलहाल युवक अपस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है।

नशे में होने के कारण पकड़ लिया सांप

मामला अलवर जिले के बानसूर कस्बे का है। यहां दीपक मेघवाल नाम का युवक खुद की बर्थडे पार्टी पर डीजे पर नागिन का डांस कर रहा था। तभी सच में वहां एक काला कोबरा निकल आया। इसके बाद दीपक उसे अपने हाथ में लेकर डांस करने लग गया और सांप ने उसे डंस लिया। यह देखकर पार्टी में हड़कंप मच गया। दीपक मेघवाल की हालत नाजुक हालत है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग दीपक को बाइक पर बैठाकर अस्पताल ले जाते दिख रहे हैं। इस दौरान उसके हाथ में सांप भी नजर आ रहा है।

परिजनों ने बताया कि बर्थडे मना रहे दीपक ने नशे में होने के कारण सांप को पकड़ लिया। उसे काफी मना किया लेकिन वो नहीं माना। उसे रात में ही जयपुर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

सांप डसता रहा, लोग देखते रहे
बता दें कि मंगलवार को ऐसा ही एक मामला मुंबई से सटे ठाणे के अंबरनाथ से सामने आया था जहां एक युवक की लापरवाही और लोगों की अनदेखी ने उसकी जान ले ली। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की दीवार से सटकर एक युवक सोया हुआ था तभी एक सांप ने उसे डस लिया। युवक की जब नींद खुली तो उसने सांप को कसकर पकड़ लिया। सांप ने युवक के चंगुल से छुटने के लिए तीन से चार बार और काटा लेकिन उसने सांप को नहीं छोड़ा। आखिरकार युवक की जहरीले सांप के डसने से छटपटाते हुए मौत हो गई।

(रिपोर्ट- राजेश चौधरी)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।