1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Ashok Gehlot: "राजस्थान में दोबारा बनेगी कांग्रेस की सरकार, भाजपा घबराकर साध रही राज्य के सीएम पर निशाना," गहलोत का पलटवार

Ashok Gehlot: "राजस्थान में दोबारा बनेगी कांग्रेस की सरकार, भाजपा घबराकर साध रही राज्य के सीएम पर निशाना," गहलोत का पलटवार

 Published : Sep 12, 2022 06:15 pm IST,  Updated : Sep 12, 2022 06:15 pm IST

Ashok Gehlot: राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि राज्‍य में फिर से कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को यह बात समझ आ गई है जिससे घबरा कर वे राज्य और यहां के मुख्‍यमंत्री पर निशाना साध रहे हैं।

File Photo of Rajasthan CM Ashok Gehlot- India TV Hindi
File Photo of Rajasthan CM Ashok Gehlot Image Source : PTI

Ashok Gehlot: राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि राज्‍य में फिर से कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को यह बात समझ आ गई है जिससे घबरा कर वे राज्य और यहां के मुख्‍यमंत्री पर निशाना साध रहे हैं। गहलोत ने यह बात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा राज्‍य में कानून व्यवस्था व अन्य मुद्दों को लेकर राज्‍य सरकार पर निशाना साधे जाने पर पलटवार करते हुए कही। सीएम गहलोत ने बताया कि राजस्थान पहला राज्य है जिसने प्राथमिकी दर्जल करना अनिवार्य किया। 

अमित शाह ने बढ़ चढ़ कर बोला झूठ: गहलोत

बता दें कि राजस्‍थान के अगले साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। शाह द्वारा राज्‍य सरकार की आलोचना पर गहलोत ने चुरू में संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्‍होंने (शाह) बढ़ चढ़ कर झूठ बोला। जितनी भी बातें उन्होंने बोली उनमें तथ्य नहीं था।’ राज्‍य में अपराध बढ़ने के आरोप पर गहलोत ने कहा, ‘‘देश के गृहमंत्री के पास सभी तथ्‍य होते हैं राजस्‍थान पहला राज्‍य है जिसने प्राथमिकी(FIR) दर्ज करना अनिवार्य किया। यह प्रयोग सफल रहा है। FIR दर्ज करना अनिवार्य क‍िए जाने से मामलों की संख्या बढ़ेगी लेकिन संख्या बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि अपराध बढ़ा है। जब मामलों की संख्या बढ़ रही है तो ये लोग आलोचना कर रहे हैं।’’ 

शाह को कहना चाहिए था कि....

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, ‘‘बल्कि उन्हें (शाह) कहना चाहिए था कि राजस्‍थान में जो एफआईआर(FIR) दर्ज करना अनिवार्य किया गया है उसकी समीक्षा करवा कर इसे पूरे देश में लागू करवाऊंगा।’’ गौरतलब है कि शाह ने शनिवार को जोधपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में राज्‍य में कानून व्यवस्था, किसान कर्ज माफी व अन्य मुद्दों को लेकर राज्‍य सरकार पर निशाना साधा था। किसानों की कर्जमाफी पर गहलोत ने कहा,‘‘ हमने 22 लाख किसानों के कर्ज माफ किए हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।