1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में बड़ा हादसा: कोटा से कानपुर जा रही स्लीपर बस पलटी, बच्ची समेत 2 की मौत, 12 घायल

राजस्थान में बड़ा हादसा: कोटा से कानपुर जा रही स्लीपर बस पलटी, बच्ची समेत 2 की मौत, 12 घायल

 Published : Jun 02, 2026 11:28 am IST,  Updated : Jun 02, 2026 11:28 am IST

राजस्थान के बारां में NH-27 पर दर्दनाक हादसा हुआ है। कोटा से कानपुर जा रही यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गई।

baran sleeper bus accident- India TV Hindi
नेशनल हाईवे-27 पर स्लीपर बस पलटी। Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के बारां जिले में नेशनल हाईवे-27 पर आज अलसुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोटा से कानपुर जा रही यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर फरेदुआ तलहटी गांव के पास हाईवे पर ही पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बालिका समेत 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

गहरी नींद में थे यात्री, बस पलटी

हादसा करीब सुबह 4 बजे हुआ, जब अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। फरेदुआ तलहटी गांव के पास मोड़ पर बस चालक संतुलन खो बैठा और बस लहराते हुए हाईवे पर ही पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

घायल यात्रियों की हालत नाजुक

​सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत बस से बाहर निकालकर शाहाबाद राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ यात्रियों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बारां जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे का वीडियो-

चालक को आई नींद की झपकी?

​पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। शुरुआती तौर पर हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना या तेज रफ्तार माना जा रहा है।

(रिपोर्ट- राम मेहता)

यह भी पढ़ें-

कोलकाता के खाद्य भवन में बड़ा हादसा, 5वीं मंजिल से गिरे बड़े सरकारी अधिकारी; अस्पताल में एडमिट

बाइक से जा रहे थे NIA के डिप्टी एसपी ईशान मेहरा, सड़क हादसे में हुई मौत; महिला मित्र अस्पताल में एडमिट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।