1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. फेसबुक पर की गई पोस्ट को लेकर हुआ ऐसा विवाद, एक दोस्त ने दूसरे का रेत दिया गला

फेसबुक पर की गई पोस्ट को लेकर हुआ ऐसा विवाद, एक दोस्त ने दूसरे का रेत दिया गला

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 07, 2025 11:41 am IST,  Updated : Sep 07, 2025 11:43 am IST

फेसबुक पर की गई एक पोस्ट को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया और एक दोस्त ने दूसरे की बेरहमी से हत्या कर दी।

 मृतक कमलेश सुथार- India TV Hindi
मृतक कमलेश सुथार Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां फेसबुक पर की गई एक पोस्ट को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक दोस्त ने दूसरे की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना भीलवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र के ओमनगर में शनिवार देर रात को हुई।

सदर थाना प्रभारी कैलाश कुमार बिश्नोई ने बताया कि मृतक का नाम कमलेश सुथार है, जो एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता था। आरोपी का नाम रणवीर सिसोदिया है, जो ओमनगर का रहने वाला है। दोनों आपस में दोस्त थे।

सोशल मीडिया पर दी थी धमकी

पुलिस के अनुसार, कमलेश और रणवीर के बीच फेसबुक पर एक पोस्ट को लेकर बहस हो गई थी। रणवीर ने सोशल मीडिया पर कमलेश को धमकी दी थी, जिससे नाराज होकर कमलेश सुथार अपने दोस्त रणवीर के घर गया। वहां दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि रणवीर ने चाकू से कमलेश का गला रेत दिया।

आरोपी के सिर में आई चोट

गंभीर रूप से घायल कमलेश को तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान आरोपी रणवीर सिसोदिया को भी सिर में चोट आई है, जिसके बाद उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे। 

सदर थाना प्रभारी कैलाश कुमार विश्नोई ने बताया कि मृतक के शव का रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं, घटना के आरोपी रणवीर सिसोदिया को डिटेन कर लिया है। उसके भी सिर में गहरा घाव लगा है, जिसके इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती है। वहां पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है।

(रिपोर्ट- सोमदत त्रिपाठी)

ये भी पढ़ें-

मुंबई में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तार की चपेट में आने से झुलसे 6 श्रद्धालु; 1 की मौत

VIDEO: उज्जैन में हादसा, पुल से शिप्रा नदी में गिरी कार, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।