1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में जमकर नाचीं भाजपा की महिला कार्यकर्ताएं, ताबड़तोड़ डांस वाले वीडियो की धूम

राजस्थान में जमकर नाचीं भाजपा की महिला कार्यकर्ताएं, ताबड़तोड़ डांस वाले वीडियो की धूम

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 03, 2023 12:28 pm IST,  Updated : Dec 03, 2023 12:28 pm IST

राजस्थान में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के बीच जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। जयपुर से एक वीडियो सामने आया है, जहां महिला कार्यकर्ताएं धमाकेदार अंदाज में डांस कर रही हैं। वीडियो देखने के बाद आप कहेंगे कि नतीजे क्या होंगे ये वीडियो देखकर ही साफ हो रहा है।

BJP celebration in rajasthan, BJP celebration video in rajasthan- India TV Hindi
जमकर बेजीपी महिला कार्यकर्ताओं ने किया डांस। Image Source : X

मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के साथ ही आज राजस्थान के विधानसभा चुनाव के परिणाम आ रहे हैं। कई राउंड्स की गिनती भी पूरी हो चुकी है। राजस्थान में भाजपा आगे चल रही है। अभी तक के नतीजों को देखते हुए साफ हो रहा है कि राजस्थान में भाजपा सरकार बनाने की तैयारी में है। वहीं कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो सकता है। फिलहाल कुछ और राउंड्स में वोटों की गिनती के बाद माहौल और साफ होगा। वैसे भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। राजस्थान की भाजपा महिला कार्यकर्ता ताबड़तोड़ तरीके से सेलिब्रेशन कर रही हैं। 

महिला कार्यकर्ताओं में जोश

भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने जयपुर में पार्टी कार्यालय के बाहर डांय किया और जश्न मनाया। ढ़ोल-नगाड़ों की थाप पर महिला कार्यकर्ताएं ताबड़तोड़ तरीके से डांस करती नजर आई हैं। भाजपा ने राज्य में अपनी बढ़त जारी रखी है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आधिकारिक रुझानों के मुताबिक बीजेपी- 115 और कांग्रेस- 67 सीटों पर आगे है। भाजपा की बढ़त साफ देखने को मिल रही है। ऐसे में काफी हद तक मामला साफ हो गया है।

यहां देखें वीडियो

ऐसा वसुंधरा और गहलोत का हाल

राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरापाटन से आगे चल रही हैं, जबकि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से आगे चल रहे हैं। वसुंधरा राजे राजस्थान के झालावाड़ में झालरापाटन से चुनाव लड़ रही हैं, जिस निर्वाचन क्षेत्र का वह 2003 से प्रतिनिधित्व कर रही हैं। बात करें, सचिन पायलट की तो वो भी चार राउंड की गिनती तक आगे चल रहे हैं। 

सामने आएगा चार राज्यों के चुनावों का फैसला

बता दें, देश के चार राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना रविवार यानी आज शुरू हो गई है। चूंकि लोकसभा चुनावों में अब छह महीने से भी कम समय बचा है ऐसे में इन राज्यों के विधानसभा चुनाव को सेमीफाइनल मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सत्ता में है और बीजेपी मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ है। इन तीन राज्यों में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) तेलंगाना में ‘हैट्रिक’ लगाने की उम्मीद कर रही है। मध्य प्रदेश की 230 सीट, छत्तीसगढ़ की 90 सीट, तेलंगाना की 119 सीट और राजस्थान की 199 सीट के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। राजस्थान में एक विधानसभा सीट पर उम्मीदवार की मृत्यु होने के कारण चुनाव टाल दिया गया था। निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है और केवल वैध पास रखने वाले लोगों को ही मतगणना केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें: टोंक चुनाव परिणाम 2023: सचिन पायलट आगे या पीछे? जानें रीयल-टाइम अपडेट 

 चार राज्यों के चुनाव परिणाम आने से पहले कांग्रेसी कार्यकर्ता ने लिया श्रीराम का सहारा, बन गया हनुमान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।